Skin Care: करवाचौथ बस आने ही वाला है और करवाचौथ से तकरीबन एक हफ्ते पहले से ही महिलाएं स्किन केयर और हेयर केयर पर खास ध्यान देने लगती हैं. सालभर में यूं तो कई मौके आते हैं जब महिलाएं अपनी खूबसूरती से वाहवाही बटोरती हैं, लेकिन करवाचौथ (Karwa Chauth) की बात ही कुछ और होती है. इस दिन साजन के लिए सजना हर महिला को बेहद पसंद होता है. ऐसे में अपनी खूबसूरती पर चार-चांद लगवाने के लिए महिलाएं गोल्ड फेशियल कराने की सोचती हैं लेकिन फेशियल त्योहारों के सीजन में आम दिनों से भी ज्यागा महंगे होते हैं. ऐसे में आप घर पर ही आसानी से कुछ स्टेप्स में गोल्ड फेशियल (Gold Facial) कर सकती हैं. इस गोल्ड फेशियल से चेहरे पर सुनहरा निखार आ जाता है और खूबसूरती देखते ही बनती है. इस फेशियल को करवाचौथ से 3-4 दिन पहले करने पर इसका असर करवा चौथ के दिन तक कई गुणा बढ़ जाएगा.
चेहरे पर नजर आने वाली गहरी झाइयों को कम कर सकता है एलोवेरा, बस लगाना होगा इस तरह
घर पर कैसे करें गोल्ड फेशियल | How To Do Gold Facial At Home
त्वचा क्लेंज करेंगोल्ड फेशियल का पहला स्टेप है त्वचा को क्लेंज करना. क्लेंजिंग के लिए आप अपना कोई भी क्लेंजर या फेस वॉश चुन सकती हैं. इसे हथेली पर लेकर चेहरे पर मलें और फिर चेहरा धो लें. घर पर दूध से भी चेहरा क्लेंज किया जा सकता है. इसके लिए आपको दूध में रूई को डुबोकर चेहरे पर मलना है. कुछ देर बाद चेहरा धो लें.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बेसन के ये 4 फेस पैक्स लगा लिए तो पार्लर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, घर पर ही चमक जाएगा चेहरा
स्क्रब करेंअगला स्टेप है चेहरा स्क्रब (Scrub) करना. स्क्रब भी घर पर ही तैयार किया जा सकता है. इसके लिए चीनी और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसमें आधी मात्रा में शहद भी मिला लें. इस स्क्रब को चेहरे पर डेढ़ से दो मिनट मलने के बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें.
लगाएं फेस मास्कगोल्ड फेशियल के लिए आप बेसन, दही, नारियल तेल और हल्दी को मिक्स करके फेस पैक (Face Pack) बना सकते हैं. डेढ़ चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं. इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें. चेहरे पर गोल्डन ग्लो आ जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं