Skin Care: बेसन को जितना खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है उतना ही लोग इसे स्किन केयर का हिस्सा भी बनाते हैं. बेसन (Besan) में त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने, चेहरा निखारने और टैनिंग कम करने के गुण पाए जाते हैं जो महंगी क्रीम से भी नहीं हो पाता. सही तरह से बेसन का इस्तेमाल किया जाए तो आपको पार्लर से किसी तरह के फेशियल कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और मिनटों में ही त्वचा घर बैठे-बैठे ही चमक जाएगी. यहां जानिए बेसन के एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 कमाल के फेस पैक्स बनाने के तरीके. इन फेस पैक्स से स्किन इस तरह निख जाएगी कि आप खुद तो इसे लगाएंगी ही साथ ही अपनी सहेलियों को भी कहेंगी कि इस नुस्खे को आजमाकर देख लें.
सफेद बालों को फिर से काला बना देती हैं घर की ये 3 चीजें, कलौंजी भी आती है काम
निखरी त्वचा के लिए बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs For Glowing Skin
बेसन और मलाईइस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बेसन, नींबू और दूध की मलाई की जरूरत होगी. सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच भरकर बेसन ले लें. इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस (Lemon Juice) की डालें और एक चम्मच भरकर मलाई मिला लें. पेस्ट बहुत गाढ़ा ना हो इसके लिए पानी या दूध डालकर अच्छे से मिलाएं. बस तैयार है आपका फेस पैक. चेहरे पर 15 से 20 मिनट इस फेस पैक को लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फुंसियों और एक्ने वाली स्किन के लिए बेसन का यह फेस पैक बेहद अच्छा साबित होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी (Turmeric) मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरे पर सुनहरा निखार तो आएगा ही, साथ ही स्किन पर ब्रेकआउट्स नहीं होंगे और दाने नजर नहीं आएंगे.
बेसन और गुलाबजलऑयली स्किन (Oily Skin) से परेशान लोग इस फेस पैक को लगाकर देखें. चेहरे से चिकनाहट हटाने में यह फेस पैक बेहद असरदार है. आपको करना बस इतना है कि जरूरत के अनुसार बेसन लेकर इसमें गुलाबजल मिलाना है और मुलायम पेस्ट बना लेना है. इस फेस पैक को कुछ देर चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा निखर उठेगी और चिपचिपी भी नहीं दिखेगी.
बेसन और शहदएक्ने और फुंसियों वाली त्वचा के लिए यह फेस पैक भी अच्छा रहेगा. इस फेस पैक से त्वचा को जरूरी नमी भी मिल जाती है. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद मिलाएं. पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो शहद की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं