- इस तरह होंगे मेकअप ब्रश साफ.
- गंदे ब्रश स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं.
- हो सकती है फोड़े-फुंसी की समस्या.
Makeup Hacks: मेकअप किट में ब्रशेज का अहम रोल होता है. फाउंडेशन से लेकर हाइलाइटर तक मेकअप वाले ब्रश से लगाया जाता है. लेकिन, इन्हें बिना साफ किए इस्तेमाल करते रहना आपकी स्किन को चमकाएगा नहीं बल्कि कई त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बन जाएगा. गंदे ब्रश ऑयल, गंदगी, डेड स्किन सेल्स, फोड़े-फुंसियों और स्किन एलर्जी (Skin Allergy) का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि समय रहते हफ्ते-दर-हफ्ते आप इन मेकअप ब्रशेज (Makeup Brushes) को अच्छी तरह साफ करें और फिर बेझिझक एक से बढ़कर मेकअप लुक्स ट्राई करें.
बालों को घना और मजबूत बनाती हैं रसोई की ये 4 चीजें, Hair Care का आज से ही बना लीजिए इन्हें हिस्सा
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मेकअप ब्रशेज की सफाई कैसे करें | How To Clean Makeup Brushes
अपने मेकअप ब्रश को साफ करने और धोने में थोड़ा सा फर्क है. साफ करने का मतलब है कि टिशू या हल्के पानी से फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर ब्रशेज (Powder Brushes) को हफ्ते में एक बार साफ करना, आई मेकअप के ब्रशेज को रोजाना साफ करना और हफ्ते में एकबार सभी ब्रशेज की साबुन या शैंपू के पानी से धुलाई करना.
पानी और शैंपूएक कटोरी पानी में अपनी मर्जी का कोई भी शैंपू (Shampoo) लेकर डाल लें. अब इसमें एक-एक करके अपने ब्रशेज को डालें और हल्के हाथ से घुमाते हुए साफ करें. आप कपड़े धोने वाले डिटजेंट या लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल
अगर आप ऑयल बेस्ड मेकअप यूज करती हैं तो जाहिर सी बात है ब्रशेज पर भी वही मेकअप लगा हुआ होगा. इन ब्रशेज को साफ करने के लिए एक चम्मच भरकर ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल (Coconut Oil) लें और एक कटोरी पानी में शैंपू के साथ मिला लें. इसमें अपने ब्रशेज को डुबाकर साफ करें जिससे उनकी शेप भी बरकरार रहेगी.
ब्रशेज से जिद्दी मेकअप (Makeup) हटाने के लिए उन्हें हल्के गुनगुने पाने से धोएं. ब्रश हाथ में रखें और धीरे-धीरे गुनगुने पानी के नल के नीचे घुमाएं. साथ ही, ब्रश को हाथ पर हल्का-हल्का डैब करते रहें.
फेस वॉश आएगा कामअपने मेकअप ब्रशेज को धोने के लिए आप अपने फेस वॉश या फिर फेशियल क्लेंजर को भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यह ब्रशेज को सॉफ्ट रखते हैं और ठीक तरह से उनकी सफाई भी करते हैं.
पानी निकालें
ब्रश में पानी जमा रहने से उसके ब्रिसल्स (Bristles) कमजोर पड़ सकते हैं. इसलिए इन्हें सुखाने के लिए टिशू पेपर पर रखें जिससे सारा पानी निकल जाए. इसके बाद काउंटर पर रखकर ही इन ब्रशेज को प्राकृतिक रूप से सूखने दें.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं