मार्केट में शू रैक का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है. मार्केट में तरह-तरह के डिजाइन वाले शू रैक आसानी से मिल जाएंगे. लेकिन मार्केट से अब महंगे शू रैक खरीदने की जरूरत नहीं है. अगर आपके घर में कोई पुरानी प्लास्टिक क्रेट है तो आप खुद से एक शू रैक तैयार कर सकते हैं. अगर घर में नहीं भी है तो आप कबाड़ की दुकान से 50 रुपये में क्रेट खरीद लें, इससे आप आसानी से 2500 रुपये जैसा स्टाइलिश और मजबूत शू रैक तैयार कर सकते हैं. यह DIY जुगाड़ न सिर्फ पैसे बचाएगा, बल्कि कबाड़ का बेहतरीन इस्तेमाल करके अपने घर को भी व्यवस्थित और आकर्षक बना देगा.
कैसे तैयार करें शू रैक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने फलों की तीन क्रेट लेकर बारी-बारी से उसके एक हिस्से को कट कर लिया. शख्स ने तीनों क्रेट को ठीक इसी तरीके से कट किया. सबसे लास्ट वाले क्रेट में एक लकड़ी का इस्तेमाल किया. शख्स ने क्रेट के साइज का एक लकड़ी का फट्टा लगाया. इसके बाद तीनों क्रेट को एक साथ बांध दिया. शख्स ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर शू रैक को लेकर जाने के लिए उसमें चार छोटे पहिए भी लगाए.
मार्केट की तरह तैयार किया शू रैक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने शू रैक को तीन कॉलम में तैयार किया है. जब शू रैक तैयार हो गया था शख्स ने उसमें पेंट कर पूरी फिनिशिंग के साथ तैयार किया. पेंट होने के बाद शू रैक बिलकुल मार्केट में मिलने वाली शू रैक की तरह दिखने लगा.
मिनटों में तैयार हो गया शू रैक
शख्स ने मिनटों में खराब पड़े फलों को क्रेट का सही से इस्तेमाल कर उसे शू रैक में बदल दिया. एक क्रेट की कीमत जहां 50 रुपये थी और बाद में उसी क्रेट को बदलकर करीब 2500 रुपये की शू रैक मिनटों में तैयार हो गई.
यह भी पढ़ें: Switchboard Cleaning Tips: गंदे स्विचबोर्ड्स कर रहे घर की खूबसूरती को फीका? इन 5 चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं