विज्ञापन

बल्ब कैसे साफ करें? बल्ब की चिकनाई कैसे दूर करें

बल्ब कैसे साफ करें? घर के बल्बों पर जमी धूल और किचन की चिकनाई साफ करना मुश्किल नहीं है. सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के साबुन वाले कपड़े से सफाई कर सकते हैं. जानें बल्ब साफ करने का सुरक्षित तरीका और जरूरी सावधानियां.

बल्ब कैसे साफ करें? बल्ब की चिकनाई कैसे दूर करें
बल्ब की चिकनाई कैसे दूर करें?

घर की सफाई करते समय हम फर्श, पंखे, खिड़कियां, ग्रिल, शीशे और किचन तो चमका देते हैं, लेकिन अक्सर बल्ब की सफाई करना भूल जाते हैं. धीरे-धीरे इन पर धूल की परत जम जाती है. वहीं, किचन में लगे बल्ब पर तेल और धुएं की वजह से चिकनाई भी चिपक सकती है. इससे बल्ब गंदे दिखने लगते हैं और रोशनी भी कम महसूस हो सकती है. अगर आपके घर के बल्ब भी ऐसे ही गंदे हो गए हैं तो कुछ आसान तरीकों से उनके ऊपर जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं. बस सफाई के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

बल्ब साफ करने से पहले जरूर करें ये काम

जानकारी के अनुसार, बल्ब की सफाई शुरू करने से पहले बिजली की सप्लाई बंद कर दें. केवल स्विच बंद करने के बजाय सुरक्षित तरीके से सर्किट का बिजली कनेक्शन बंद करना बेहतर है. इसके बाद बल्ब एक सूती कपड़े से पकड़कर  होल्डर से बाहर निकाल लें. गर्म बल्ब को छूने या साफ करने की कोशिश न करें. जब बल्ब पूरी तरह ठंडा हो जाए तो उसकी सफाई करें.

सूखे कपड़े से हटाएं धूल

इसके अलावा, अगर बल्ब पर केवल धूल जमी है तो उसे साफ करने के लिए मुलायम और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. बल्ब क ऊपर के हिस्से को हल्के हाथों से पोंछें. इससे धूल हट जाएगी और बल्ब को पानी या किसी केमिकल के संपर्क में लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

चिकनाई के लिए हल्के साबुन वाले कपड़े का करें इस्तेमाल

बता दें कि किचन में लगे बल्ब पर तेल की हल्की परत जम गई है तो सबसे पहले बल्ब बनाने वाली कंपनी के निर्देश देखें. अगर बल्ब की सफाई के लिए हल्का गीला कपड़ा इस्तेमाल करना सही बताया गया है तो बल्ब को होल्डर से निकालकर उसकी बहारी हिस्से को हल्के साबुन वाले पानी से नम किए कपड़े से पोंछ सकते हैं. कपड़े को अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उससे पानी न टपके. बल्ब के बेस, जोड़ और बिजली के संपर्क वाले हिस्सों को बिल्कुल गीला न करें.

बेकिंग सोडा और सिरका सीधे न लगाएं

बता दें कि बल्ब की सफाई के लिए बेकिंग सोडा, नींबू या सिरके का घोल सीधे लगाना सही तरीका नहीं है. इनसे बल्ब के ऊपरी हिस्से या उसकी कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इसी तरह बल्ब को पानी में डुबोना या उस पर सीधे स्प्रे करना भी सही हीं है.

दोबारा लगाने से पहले पूरी तरह सुखाएं

सफाई के बाद बल्ब को पूरी तरह सूखने दें. जब तक उसमें नमी रहने की आशंका हो, उसे दोबारा फिट न करें. अगर बल्ब टूटा है, उसमें दरार है या उसकी सतह पर जमी गंदगी आसानी से नहीं हट रही तो उसे रगड़ने के बजाय बदलना बेहतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें- छोटे बच्चे के नाखूनों पर Nail Paint लगाने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया क्यों नहीं लगानी चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com