Difference Between Linen And Cotton: हर साल गर्मी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है और लोग इससे बेहाल रहते हैं. इस बार भी भयंकर गर्मी पड़ रही है, लोग घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोच रहे हैं. ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के उपायों की भी तलाश होती है, फिर चाहे वो खुद के बैग में पानी की बोतल (Water Bottle) रखना हो या फिर छाते का इस्तेमाल हो... लोग गर्मी से खुद को बचाने के लिए हर जुगाड़ कर रहे हैं. हालांकि काफी कम लोगों को पता होता है कि उनके कपड़ों (Clothes) से भी गर्मी पर असर पड़ता है. यानी आप कौन से कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं, ये भी काफी ज्यादा मायने रखता है. ऐसे में लोग कॉटन या लिनन के कपड़े पहनते हैं. कई लोगों को इन दोनों में ही अंतर पता नहीं होता है.
इस तरीके से बाल में प्याज का रस करें अप्लाई, झड़ते बाल जाएंगे रुक, ग्रोथ भी होगी अच्छी
पहचान होना जरूरी
ज्यादातर लोग, खासतौर पर युवाओं को पता नहीं होता है कि कॉटन और लिनन में क्या फर्क होता है. ऐसे में वो लिनन के चक्कर में कॉटन के कपड़े खरीदकर ले आते हैं. जबकि दोनों के दाम अलग-अलग हैं और इसमें काफी अंतर भी देखने को मिलता है. इसीलिए आपको दोनों की पहचान होनी चाहिए.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

Photo Credit: Pexels
क्या होता है लिनन?
लिनन का कपड़ा एक पौधे से तैयार किया जाता है, जिसका नाम फ्लैक्स है. कॉटन के मुकाबले लिनन काफी नरम होता है, ऐसे में गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी बेहतर होता है. कॉटन के मुकाबले लिनन के कपड़ों की कीमत काफी ज्यादा होती है, क्योंकि इन्हें काफी मेहनत से बनाया जाता है.

ऐसे कर सकते हैं पहचान
लिनन की पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका ये होता है कि ये कॉटन के मुकाबले काफी हल्का होता है. इसके अलावा लिनन ज्यादातर सफेद रंग में ही मिलता है, क्योंकि ये रंग गर्मी से राहत देता है. लिनन के कपड़े काफी जल्दी सिकुड़ जाते हैं, अगर आप इसे मोड़ेंगे तो ये काफी खराब हो जाता है. साथ ही आप इस पर पानी डालेंगे तो ये जल्दी सूख जाता है. यही वजह है कि गर्मियों में लिनन के कपड़े काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं