विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2024

इस तरीके से बाल में प्याज का रस करें अप्लाई, झड़ते बाल जाएंगे रुक, ग्रोथ भी होगी अच्छी

Pyaz ras benefits : कुछ मामलों में प्याज का रस बालों के झड़ने के लिए प्रभावी हो सकता है. प्याज का रस बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से भी रोक सकता है और रूसी का इलाज कर सकता है. 

इस तरीके से बाल में प्याज का रस करें अप्लाई, झड़ते बाल जाएंगे रुक, ग्रोथ भी होगी अच्छी
प्याज की गंध को कम करने के लिए बालों को धोएं और हल्के शैम्पू का उपयोग करिए.

Hair growth tips : प्याज का रस बालों के स्वास्थ्य के लिए एक जाना-माना उपाय है, खास तौर पर बालों के झड़ने के लिए.  इसे घरेलू उपचार के तौर पर दशकों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. क्या आप अपने बालों की देखभाल के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं? तो हम यहां पर आपको प्याज के रस को बाल में अप्लाई (how to apply onion juice in hair) करने का सही तरीके बता रहे हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. 

कुछ मामलों में प्याज का रस बालों के झड़ने के लिए प्रभावी हो सकता है. इसका रस बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से भी रोक सकता है और रूसी का इलाज कर सकता है. 

साइंटिफिक तरीके से करेंगे वजन कम तो नहीं होगी सेहत खराब, मिलेंगे शरीर को और भी फायदे

कुछ लोग इसकी तेज गंध के कारण अपने बालों में प्याज के रस का उपयोग करने से बचते हैं. ऐसे में हम यहां पर प्याज की गंध को कम करने में मदद करने के लिए सरल नुस्खे सुझाए हैं जिसे आप आजमा सकती हैं...

कैसे प्याज का रस बाल में करें अप्लाई

3 चम्मच प्याज के रस को 2 चम्मच नींबू के रस के साथ मिलाएं. 
मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर जितना संभव हो उतना समान रूप से लगाएं.
बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगा रहने दीजिए.
फिर आप बालों को धो लीजिए.

शोधकर्ताओं ने पाया है कि प्याज के सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण आपके बालों को बढ़ाने या उनके स्वस्थ स्वरूप को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Hair Fall, Hair Care, Hair Growth, How To Apply Pyaz Ka Ras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com