Best Food to Eat Empty Stomach: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को आराम दे पाना ज्यादातर लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है. सुबह जल्दी उठना, दिनभर काम करना और काम के चलते रात के समय देर से सोना. ये अधिकतर लोगों का रूटीन बन गया है. ऐसे में थकान, कमजोरी, आलस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लोगों कि शिकायत होती है कि वे दिनभर खुद को थका-थका महसूस करते हैं, जिसका असर उनके काम पर भी नजर आता है. अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने एक खास नुस्खा बताया है, जो शरीर में फुर्ती भर आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताए ये रामबाण उपाय
कैसे रखें खुद को एक्टिव?
डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताते हैं, कई बार काम की अधिकता के चलते शरीर को आराम नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप अच्छी डाइट के साथ खुद को एक्टिव रख सकते हैं. खासकर सुबह खाली पेट 2 चीजों का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. ये दो चीजें है- काला चना और किशमिश.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- रात के समय एक मुट्ठी काले चने और 20 से 25 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें.
- डॉक्टर रोज सुबह खाली पेट इन दोनों चीजों को चबा-चबाकर खाने की सलाह देते हैं.
कैसे मिलेगा फायदा?
आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, काले चने प्रोटीन, फाइबर, आवश्यक विटामिन और मिनरल्स का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं.
वहीं, किशमिश में नेचुरल शुगर होती है, जो ऊर्जा प्रदान करती है और थकान को कम करने में मदद करती है. इस तरह खाली पेट इन दो चीजों को खाने से आप दिनभर खुद को एक्टिव रख सकते हैं.
डॉक्टर रोबिन शर्मा के मुताबिक, केवल 15 दिन लगातार इस नुस्खे को फॉलो करने पर ही आपको कमाल के नतीजे देखने को मिलने लगेंगे. आप हर वक्त खुद को एक्टिव महसूस करेंगे, साथ ही अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो धीरे-धीरे ये परेशानी भी ठीक होने लगेगी. वहीं, सबसे अच्छी बात यह है कि इस नुस्खे का कोई साइड इफैक्ट भी नहीं है. ऐसे में आप आज से ही इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं