Epileptic Attack: इंसान के दिमाग में कई नसें होती हैं, जिनका काम शरीर को अलग-अलग तरह के सिग्नल देना होता है. हालांकि जब इन नसों में कोई गड़बड़ होती है तो वो इंसान के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित होता है. इसे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर कहा जाता है. मिर्गी का दौरा भी इसी की वजह से पड़ता है, आजकल ये समस्या बच्चों में भी आम हो चुकी है, जिसमें अचानक शरीर कांपने लगता है और इंसान की बॉडी पूरी तरह से अकड़ जाती है. आज हम आपको मिर्गी के दौरे का रामबाण उपाय बता रहे हैं, जिसे स्वामी रामदेव ने बताया है.
सावधानी बरतनी है जरूरी
मिर्गी का दौरा पड़ने पर कई लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं. इनमें कोई गंदे जुराब सुंघाने की बात करता है तो कोई अजीब टोटके करने लगता है. हालांकि ये सब करने से मरीज की तबीयत और ज्यादा बिगड़ सकती है. आमतौर पर मिर्गी का दौर 5 से 10 मिनट तक असर करता है. इसीलिए सावधानी बरतनी जरूरी है और तुरंत कुछ चीजें करने की जरूरत होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिर्गी का दौरा आने के कारण
सबसे पहले आपको ये जानना होगा कि मिर्गी के दौरे क्यों आते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण जेनेटिक हो सकता है, साथ ही ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, सिर में किसी तरह की चोट लगने या फिर नर्वस सिस्टम कमजोर होने पर ये दौरे आते हैं. बहुत ज्यादा डिप्रेशन में भी मिर्गी के दौरे आ सकते हैं. कुछ लोगों के दिमाग में कीड़े होते हैं, जिनकी वजह से भी शरीर में इस तरह की हरकत होने लगती है.
खत्म हो गई है आपके घुटनों की ग्रीस? बाबा रामदेव ने बताया कैसे फिर से दौड़ने लगेंगे आप
मिर्गी का क्या है घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय?
बाबा रामदेव के मुताबिक पीपल और बरगद की जटा का काढ़ा पिलाने से मिर्गी में राहत मिलती है. इसके अलावा मुलेठी, अश्वगंधा और गाय का देसी घी भी मददगार साबित हो सकता है. मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद आप प्याज का रस भी मुंह में डाल सकते हैं, इससे मरीज को राहत मिल सकती है. इसके अलावा मिर्गी के मरीजों को योगासन करने से भी मदद मिलती है और दौरे पड़ने लगते हैं. मिर्गी के मरीजों को मत्यासन, बलासन, शीर्षासन और ताड़ासन करना चाहिए.
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
- मिर्गी का दौरा पड़ने पर बिल्कुल भी न घबराएं, कई लोग इसे कुछ और समझ लेते हैं. अगर शरीर में झटके आ रहे हैं और दांत बंद हो गए हैं तो ये मिर्गी का दौरा ही होता है.
- इस दौरान मरीज के हाथ पैरों को जकड़ने की कोशिश न करें, इस बात का ध्यान दें कि वो चोटिल न हो.
- दौरा पड़ने पर मरीज को किसी भी तरह की गोली या फिर ज्यादा पानी न पिलाएं, इससे मौत भी हो सकती है.
- कुछ देर तक इंतजार करें और अगर ज्यादा परेशानी लग रही है तो तुरंत डॉक्टर से बातचीत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं