हर कोई चाहता है कि उनकी बालकनी साफ रहे. बालकनी को सुंदर बनाने के लिए लोग अलग-अलग पौधे भी लगाते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी बालकनी में कबूतर बहुत आते हैं. ये न केवल वहां रखे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि जगह-जगह बीट कर गंदगी भी फैला देते हैं. अगर आपकी बालकनी में भी कबूतरों ने डेरा जमा लिया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट अनु और वारुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कबूतरों को भगाने का एक बेहद आसान सा नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बालकनी से कैसे भगाएं कबूतर?
अनु और वारुण बताते हैं, उन्होंने अपनी बालकनी से कबूतरों को दूर रखने के लिए कई तरीके आजमाकर देखे. इनमें से एक तरीका इतना असरदार निकला कि दोबारा उनकी बालकनी में एक भी कबूतर नजर नहीं आया.
काली पॉलिथीन टांगकर देखीगार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं, उन्होंने सबसे पहले अपनी बालकनी में काले रंग की पॉलिथीन टांगकर देखी. उन्होंने क्लिप की मदद से जगह-जगह काले रंग की पॉलिथीन को बालकनी में लटका दिया. उन्हें लगा कि काली पॉलिथीन देखकर कबूतर डर जाएंगे और बालकनी में आना बंद कर देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
विंड चाइम लगाकर देखीइसके बाद उन्होंने अपनी बालकनी में विंड चाइम लगाकर देखी. लेकिन विंड चाइम की आवाज के बाद भी कबूतरों का आना नहीं रुका.
लहसुन का स्प्रेएक्सपर्ट बताते हैं, लोगों के कहने पर उन्होंने अपनी बालकनी में लहसुन के पानी का छिकड़ाव भी किया, ताकि इसकी गंध से कबूतर दूर रहें. लेकिन ये तरीका भी कुछ काम नहीं आया. लहसुन का स्प्रे करने के थोड़ी ही देर बार फिर उनकी बालकनी में कबूतर आने लगे.
इस तरीके से दिखा असरइतना सब करने के बाद आखिर में उन्होंने घर में रखी पुरानी CD का इस्तेमाल किया. गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, उन्होंने रस्सी की मदद से अपनी बालकनी में जगह-जगह पुरानी CD लटका दीं. इस तरीके ने कमाल का असर दिखाया. CD की रिफ्लेक्शन के चलते उनकी बालकनी में कबूतरों ने आना बंद कर दिया. दरअसल, जब CD पर रोशनी पड़ती है, तो वह चमकने लगती है. इसी चमक के कारण कबूतर दूर रहते हैं. ऐसे में आप भी ये आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं.
आप रस्सी की मदद से अपनी बालकनी में जगह-जगह CD टांग सकते हैं या डबल टेप की मदद से दीवारों पर भी CD को चिपका सकते हैं. इस आसान से नुस्खे से आपकी परेशानी दूर हो सकती है और आपकी बालकनी में भी कबूतरों का आना बंद हो सकता है. इससे आपके पौधे भी सेफ रहेंगे और घर गंदा भी नहीं होगा.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- कपड़े धोने वाली साबुन घर पर कैसे बनाएं? जानें साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं