Hair Care: ऐसे अनेक लोग हैं जो बालों के झड़ने से परेशान रहते हैं. मौसम का प्रभाव, बालों की सही तरह से देखरेख ना करना, हार्मोनल बदलाव, बालों में पोषण की कमी और बालों पर जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल भी बालों को डैमेज करता है और बालों के झड़ने (Hair Fall) का कारण बनता है. अगर आप भी बालों के लगातार झड़ने से परेशान हैं और चाहते हैं कि अंदरूनी रूप से बालों का झड़ना रुक जाए और बाल बढ़ने लगें, तो यहां जानिए कौनसे जूस (Juice) हेयर फॉल कंट्रोल करने में असर दिखाते हैं.
चेहरे पर इस तरह लगाएंगी एलोवेरा तो अगली सुबह चमक जाएगी त्वचा, लोग पूछेंगे कहां से कराया फेशियल
बालों का झड़ना रोकने के लिए हेल्दी जूस | Healthy Juices To Stop Hair Fall
पालक का जूससेहत के लिए पालक का जूस बेहद अच्छा साबित होता है. इस जूस को पीने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, विटामिन बी और विटामिन सी के साथ ही आयरन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. इन गुणों का बालों की सेहत पर अच्छा असर दिखता है. बालों का झड़ना रोकने के साथ ही पालक के जूस को पीने पर स्कैल्प पर कोलाजन और कैराटिन भी बूस्ट होते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

रात में खाना खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये 4 गलतियां, इनसे बढ़ने लगता है वजन
गाजर का जूसविटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर गाजर के जूस (Carrot Juice) का असर बालों पर भी दिखता है. इस जूस को पीने पर बालों का झड़ना अंदरूनी रूप से रुक सकता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है. रोज सुबह गाजर का जूस पीने पर आपको खुद ही फायदा दिखने लगेगा.

Photo Credit: iStock
आंवले का जूसबालों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली आयुर्वेदिक चीजों में आंवला शामिल है. आंवले के सेवन से शरीर को विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करने में असर दिखाते हैं. आंवले का जूस (Amla Juice) बालों की सेल्स को मजबूती देता है और हेयर फॉल रोकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं