Weight Loss Tips : कई रिसर्च में इस बात को माना गया है कि रोजाना चलने से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या, डायबिटीज (Diabetes) की टेंशन कम होती है. हालांकि, कितना चलना जरूरी होता है इसे लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं. कुछ अध्ययन (Studies) में बताया गया है कि हर दिन 10 हजार कदम चलना बेहतर होता है. हालांकि, उम्र के हिसाब से कितना चलना चाहिए, ये जानना भी जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप मोटापा कम और वजन घटाना (Weight Loss Tips) चाहते हैं तो आपको एक दिन में कितने कदम चलने चाहिए.
पैदल चलने के क्या-क्या फायदे हैं
अमेरिकन कांउसिल ऑफ एक्सरसाइज के अनुसार, दिन में कम से कम 2,500 कदम चलने वाले न चलने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा फिट रहते हैं. एक स्टडी के मुताबिक, अगर कोई वयस्क हर दिन 10,000 कदम चलता है तो उसमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक रिस्क कम होता है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, डिपरेशन, ब्रेस्ट-कोलोन और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी बहुत ही कम हो जाता है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या वजन कम करने के लिए 10 हजार स्टेप काफी हैं
स्वीडन के कालमार यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध के मुताबिक, वजन कम करने में 10 हजार कदम पर्याप्त नहीं है. स्टडी कहती है कि 6 से 12 साल की लड़कियों को हर दिन कम से कम 12,000 कदम चलना चाहिए. इसी उम्र में लड़कों को 15 हजार कमद चलने की जरूरत है. हालांकि, अगर वजन बढ़ गया है तो हर उम्र में अलग-अलग कदम चलने की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं किस उम्र में कितना चलना चाहिए.
किस उम्र में कितना चलना चाहिए
- 18-40 साल महिलाएं- रोजाना 12 हजार कदम
- 40-50 साल की महिलाएं- हर दिन 11,000 कदम
- 50-60 साल की महिलाएं- हर दिन 10 हजार कदम
- 60 से ज्यादा उम्र की महिलाएं- 8,000 कदम प्रतिदिन
- 18-50 साल पुरुष- रोजाना 12 हजार कदम
- 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष- हर दिन 11 हजार कदम
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं