विज्ञापन

मानसून में प्रेग्नेंट पत्नी का कैसे रखें ध्यान? एक्सपर्ट ने बताया पति इन चीजों को न करें नजरअंदाज

मानसून का सीजन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. साथ ही इस दौरान इम्यूनिटी में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे इन मौसमी संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ सकती हैं. ऐसे में पति कुछ खास बातों का ध्यान रखकर गर्भवती पत्नी का ख्याल रख सकते हैं.

मानसून में प्रेग्नेंट पत्नी का कैसे रखें ध्यान? एक्सपर्ट ने बताया पति इन चीजों को न करें नजरअंदाज
मानसून में पति कैसे रखें गर्भवती पत्नी का ध्यान?
Photo Credit: Pexels

मानसून के दौरान प्रेग्नेंसी का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. बारिश का मौसम भले ही सुहावना लगता हो, लेकिन इसी दौरान वायरल फीवर, फूड पॉइजनिंग, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे इन मौसमी संक्रमणों की चपेट में जल्दी आ सकती हैं. वहीं, उमस भरा मौसम बेचैनी, ज्यादा पसीना आने और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां भी बढ़ा सकता है. ऐसे में पति को अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसकी जानकारी सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर कीर्ति खेतान ने दी है.

पानी की कमी न होने दें

एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के मौसम में भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. ऐसे में पति सुनिश्चित करें कि उनकी गर्भवती पत्नी रोज 2 से 2.5 लीटर साफ या उबला हुआ पानी पिए. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, घर की बनी छाछ या ताज़ा तैयार किया हुआ जूस भी आप पिला सकते हैं.

खानपान का ध्यान

मानसून के दौरान पति को अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. हमेशा हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह बहते पानी से धोएं और पकाने से पहले कुछ देर नमक या सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें. पति हमेशा फलों को अच्छी तरह धोकर काटें और काटने के तुरंत बाद ही खाने को दें. इस मौसम में बाहर का खाना, खासकर तला-भुना और स्ट्रीट फूड खाने खिलाने से बचें.

एंटी-स्किड और आरामदायक जूते-चप्पल

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का संतुलन पहले से अलग हो जाता है और बारिश में फिसलन भी ज्यादा होती है. इसलिए पति अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को अच्छी पकड़ वाले एंटी-स्किड और आरामदायक जूते-चप्पल पहनाएं. इससे फिसलने या गिरने का खतरा कम हो जाता है. 

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करवाएं

अगर बारिश की वजह से बाहर टहलना संभव न हो, तो घर के अंदर प्रेग्नेंट पत्नी को प्रेग्नेंसी योग या डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करवाएं. 

मच्छरों को भगाने के उपाय

पति घर में मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करें, लेकिन पेस्ट कंट्रोल के दौरान इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स से गर्भवती महिलाओं को दूर रखना चाहिए. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या हर पिंपल पर असरदार होते हैं Pimple Patch? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com