विज्ञापन

क्या हर पिंपल पर असरदार होते हैं Pimple Patch? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

आजकल अधिकतर लोग पिंपल होने पर पिंपल पैच का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये पिंपल से निकलने वाले फ्लूइड को सोख कर उसे ड्राई करने में असरदार होते हैं.

क्या हर पिंपल पर असरदार होते हैं Pimple Patch? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल
पिंपल पैच कैसे इस्तेमाल करें?
Photo Credit: NDTV

आज पिम्पल पैच एक जाना माना टर्म बन चुका है जो काफी पॉपुलर प्रोडक्ट है. पिंपल पैच हाइड्रोक्लॉयड मैटिरियल से बने छोटे स्टीकर्स होते है जो पिंपल के ऊपर लगाए जाते हैं. ये पिंपल को कवर करते हैं जिससे पिंपल को बार-बार हाथ से छुआ न जा सके. यह पिंपल से निकलने वाले फ्लूइड को सोख कर उसे ड्राई करने में असरदार होते हैं. यह एक हीलिंग सपोर्ट का काम करता है जो पिंपल को आउटबर्स्ट होने से बचाता है. लेकिन अब ये सवाल आता है कि क्या पिंपल पैच हर पिंपल पर असरदार होता है या नहीं. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसका कब इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी जानकारी NIIMS मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर महक गुप्ता ने दी है.

क्या हर पिंपल पर असर करते हैं पिंपल पैच?

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार पिंपल पैच सभी तरह के पिंपल्स पर असरदार नहीं होते हैं. ये छोटे लाल दाने वाले पिंपल और स्किन के ऊपर वाले पिंपल्स को ठीक करने में मदद कर सकता है. जो पिंपल को कवर करके उसे 1 दिन में कम या खत्म कर सकता है. लेकिन अगर पिंपल की रूट स्किन के अंदर है या उसे छूने से दर्द या नोड्स बनते हैं तो वह सिस्टिक एक्ने हो सकता है. यह स्किन के अंदर की लेयर्स में होता है जो पिंपल पैच से ठीक होना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वो स्किन के अंदर से जुड़ा होता है जहां पिंपल पैच असरदार नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें इस्तेमाल?

डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि पिंपल पैच साफ और सूखी स्किन पर लगाना चाहिए क्योंकि ऑयली या मॉइस्ट स्किन पर पिंपल पैच को चिपकने में दिक्कत होती है और उसका असर भी कम होता है.

कब न करें इस्तेमाल?

पिंपल पैच लगाने से अगर स्किन में इरीटेशन, खुजली या पिंपल पैच वाली जगह पर त्वचा लाल होती है तो पिंपल पैच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और उसे हटा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इस्तेमाल की हुई Aluminium Foil से पौधों को मिलेगा फायदा, जानें 4 आसान तरीके

यह भी पढ़ें: Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर

यह भी पढ़ें: पुरानी जीन्स या साड़ियों को फेंकने के बजाय ऐसे करें रीयूज, इन DIY ट्रिक्स से दें नया रूप, सब पूछेंगे आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Pimple Patch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com