Orange Peel Scrub Benefits: अपने चेहरे ही नहीं बल्कि हाथ-पैरों को भी सुंदर बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. अक्सर ही लोग चेहरे पर तो तरह-तरह की चीजें लगाते हैं लेकिन हाथ-पैरों का ख्याल रखना भूल जाते हैं. ऐसे में आप यह गलती ना करें और यहां से जान लें हाथ-पैरों को साफ करने के लिए स्क्रब (Body Scrub) किस तरह से तैयार किया जा सकता है. आमतौर पर लोग संतरे के छिलकों (Orange Peels) को उठाकर फेंक देते हैं. लेकिन, यही छिलके आपकी त्वचा को गजब के फायदे दे सकते हैं. इंस्टाग्राम पर पूनम देवनानी ने अपने अकाउंट से इस नुस्खे को शेयर किया है. पूनम ने बताया कि किस तरह संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करके हाथ-पैरों के लिए स्क्रब तैयार किया जा सकता है. स्क्रब को बनाने में संतरे के छिलकों के अलावा घर की ही चीजें आपके काम आएंगी.
घर पर प्राकृतिक रूप से गुलाब जल कैसे तैयार करें? दादी का बताया तरीका है बेहद आसान
कैसे बनाएं संतरे के छिलकों का स्क्रब घर पर | How To Make Orange Peel Scrub At Home
संतरे के छिलकों का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में संतरे के छिलके, चावल और हल्दी को साथ मिलाकर पीस लें. जब अच्छा सा बारीक पाउडर तैयार हो जाए तो इसमें गुलाबजल या पानी डालें और साथ ही थोड़ा सा कॉफी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस स्क्रब को हाथ-पैरों पर मलने पर डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं, त्वचा पर चमक आती है और त्वचा पर जमी टैनिंग भी हट जाती है. हफ्ते में एक बार इस स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होते हैं और स्किन को ब्राइटनिंग गुण देते हैं.
- इन छिलकों से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं जिससे त्वचा मुलायम महसूस होती है.
- एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते संतरे के छिलकों से एक्ने और फुंसियों की दिक्कत कम होती है.
- एंटी-एजिंग गुणों के चलते संतरे के छिलकों से स्किन जवां बनी रहती है. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं.
- टैनिंग (Tanning) से छुटकारा पाने के लिए खासतौर से इन छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन छिलकों से सन टैन कम होता है और त्वचा पर चमक दिखती है.
संतरे के छिलकों में दही मिलाकर भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है. दही के अलावा सादे पानी या फिर एलोवेरा के साथ भी पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. संतरे के छिलकों को अगर सिर्फ गुलाबजल या फिर दही के साथ मिलाया जाए तो इन्हें चेहरे पर फेस मास्क की तरह भी लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं