विज्ञापन

Holi 2026: होलिका के साथ दहन करें ये बुरी आदतें, होली पर आदतों से जुड़े ये उपाय बना देंगे अमीर

Burn these bad habits on Holi: अगर आप भी मेहनत करने के बावजूद बचत नहीं कर पा रहे या हमेशा पैसों की तंगी महसूस करते हैं. तो इस होली कुछ संकल्प जरूर लें.

Holi 2026: होलिका के साथ दहन करें ये बुरी आदतें, होली पर आदतों से जुड़े ये उपाय बना देंगे अमीर

Holi Ke Upay: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि ये निगेटिविटी को जलाकर नई शुरुआत करने का भी प्रतीक है. होलिका दहन की अग्नि हमें याद दिलाती है कि जैसे बुराई का अंत हुआ, वैसे ही हम भी अपनी जिंदगी की गलत आदतों को खत्म कर सकते हैं. खासकर पैसों से जुड़ी कुछ बुरी आदतें ऐसी होती हैं जो हमें आर्थिक रूप से आगे बढ़ने नहीं देतीं. अगर आप भी मेहनत करने के बावजूद बचत नहीं कर पा रहे या हमेशा पैसों की तंगी महसूस करते हैं. तो इस होली अपनी एक आदत को होलिका दहन (Holi 2026)  के साथ अग्नि में स्वाहा कर दीजिए. फिर देखिए कैसे अमीरी आपके घर का रास्ता खुद ढूंढ लेती है.

होली इन बुरा आदतों को करे दहन (Burn these bad habits on Holi)


फिजूलखर्ची और बचत न करने की आदत

अगर पैसा आते ही खर्च हो जाता है और महीने के आखिर में हाथ खाली रह जाते हैं. तो समझिए बदलाव की जरूरत है. बिना योजना के खर्च करना सबसे बड़ी आर्थिक गलती है. होलिका दहन के समय ये संकल्प लें कि अब हर महीने अपनी आय का एक हिस्सा बचाएंगे. छोटी-छोटी बचत ही आगे चलकर बड़ा फंड बनती है. अमीर बनने की शुरुआत बचत की आदत से ही होती है.

उधार देने और लेने की आदत

होलिका दहन के दिन या उसके आसपास किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए. कहा जाता है कि इससे लक्ष्मी घर से चली जाती हैं. धार्मिक मान्यता से अलग भी देखें तो बार बार उधार देने या लेने की आदत आपके बजट को बिगाड़ देती है. कोशिश करें कि जरूरत के बिना उधार न लें और सोच समझकर ही किसी को पैसे दें. आर्थिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर का कबाड़ और नकारात्मकता

घर में रखे टूटे फूटे बर्तन, खराब फर्नीचर या बेकार सामान सिर्फ जगह ही नहीं घेरते. बल्कि नेगेटिविटी भी बढ़ाते हैं. ये दरिद्रता को भी न्योता देते हैं. इसलिए पुरानी चीजों को बेमतलब जमा करने की आदत भी छोड़ दें. होलिका दहन के मौके पर घर की अच्छी तरह सफाई करें और यूजलेस चीजों को हटा दें. इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी और मन भी हल्का महसूस करेगा.

यह भी पढ़ें

Holi Pichkari: नया साल, नई प‍िचकारी, हर कोई मांग रहा है बैकपैक, इलेक्‍ट्रिक और हाई प्रेशर पिचकारी, एक बार में पूरा भ‍िगा देंगी, जानें कीमत

2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: कॉपी पेस्‍ट नहीं करना, तो होली पर दोस्‍तों को इन स्‍पेशल मैसेज के साथ करें व‍िश, लगाएं ये WhatsApp Status और होली की शायरी

कर्ज की आदत से मुक्ति का संकल्प

अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो इस होली इसे खत्म करने की प्लानिंग शुरू कर दें. कर्ज लेकर काम पूरा करने की आदत जितनी ज्यादा होगी उतनी ही ज्यादा कंगाली बढ़ेगी. और, अमीर बनने का सपना पूरा होना मुश्किल होता जाएगा.

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 how To Get Rich On Holi, Holika Dahan 2026, Holi 2026, Money Making Habits, Burn These Bad Habits On Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com