विज्ञापन

2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: कॉपी पेस्‍ट नहीं करना, तो होली पर दोस्‍तों को इन स्‍पेशल मैसेज के साथ करें व‍िश, लगाएं ये WhatsApp Status और होली की शायरी

2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: त्योहार का नाम आते ही हम सबसे पहले अपने परिवार और दोस्तों को विश करने के तरीके ढूंढने लगते हैं. कोई रंगीन GIF ढूंढता है, तो कोई दिल छू लेने वाली शायरी. कोई WhatsApp Status के लिए कूल वॉलपेपर तलाशता है, तो कोई यूनिक कोट्स.

2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: कॉपी पेस्‍ट नहीं करना, तो होली पर दोस्‍तों को इन स्‍पेशल मैसेज के साथ करें व‍िश, लगाएं ये WhatsApp Status और होली की शायरी

2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: होली कब है? 3 तारीख को या 4 को? यह सवाल इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. इस साल का पहला चंद्रग्रहण 4 तारीख को लगने की वजह से लोग थोड़े दुविधा में हैं कि आखिर रंग कब खेलें. वैसे, अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढते-ढूंढते थक गए हैं, तो मेरी मानिए आजकल की 'जेन-जी' (Gen Z) वाली राह चुनिए. यानी ज्यादा टेंशन मत लीजिए और दोनों दिन जमकर सेलिब्रेट कीजिए! आज की युवा पीढ़ी तो इसे एक बढ़िया मौके की तरह देख रही है कि चलो, इस बहाने एक ही त्योहार दो बार मनाने को मिलेगा.

खैर, तारीख चाहे जो भी हो, होली का असली मजा तो अपनों के साथ में ही है. त्योहार का नाम आते ही हम सबसे पहले अपने परिवार और दोस्तों को विश करने के तरीके ढूंढने लगते हैं. कोई रंगीन GIF ढूंढता है, तो कोई दिल छू लेने वाली शायरी. कोई WhatsApp Status के लिए कूल वॉलपेपर तलाशता है, तो कोई यूनिक कोट्स. आपकी इसी तलाश को खत्म करने के लिए हम यहाँ होली से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी और बेहतरीन विशेज का खजाना लेकर आए हैं.

होली कब खेली जाएगी? (सही तारीख)

अगर हम पंचांग और शुभ मुहूर्त की मानें, तो इस बार 'खेलने वाली होली' यानी धुलेंडी 4 तारीख को मनाई जाएगी. हालांकि, ग्रहण के सूतक काल और स्थानीय परंपराओं के कारण कुछ जगहों पर 3 तारीख को भी उल्लास देखने को मिलेगा.

अपनों के लिए खास होली संदेश

यहां कुछ ऐसे मैसेज हैं जो आप सीधे कॉपी-पेस्ट करके भेज सकते हैं:

निकल पड़ो गलियों में बना के टोली, 
भिगो दो आज हर एक की चोली, 
मुस्कुरा के गले लगो और बोलो- हैप्पी होली!"

Happy Holi 2026
 

Latest and Breaking News on NDTV

जो हुआ उसे भूल जाओ 
चलो आज श‍िकायतें मिटाओ
तू ही तो यार मेरा हमजोली है
बुरा न मानो होली है
Happy Holi 2026 

Latest and Breaking News on NDTV

गुझिया की मिठास और अपनों का प्यार, 
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.

Happy Holi 2026

Latest and Breaking News on NDTV

गुलाल की खुशबू, 
गुंज‍िया की सुगंध, 
प्‍यार से तुझे बस म‍िलने की उम्मीद, 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार! 
Happy Holi 2026 

Latest and Breaking News on NDTV

रंगों की वर्षा, 
गुलाल की फुहार सूरज की किरणें, 
खुशियों की बौछार चन्दन की खुशबु, 
अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्योहार ! 
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

Latest and Breaking News on NDTV

पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार ही प्‍यार, 
ऐसे मनाएं होली का प्‍यारा त्योहार, 
Happy Holi 2026 

यह मौका तुम्‍हे गले लगाने का, 
रंग गुलाल बरसाने का
आ जाओ रंग लेकर 
दोस्‍त, ऐसा रंग लाएं कि मन न करे नहाने का 

Latest and Breaking News on NDTV

Happy Holi 

वसंत ऋतु की बहार चली पिचकारी उड़ा है गुलाल रंग बरसे नीले हरे लाल मुबारक हो आपको होली का त्योहार! 
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com