विज्ञापन

Entertainment Top 5: नहीं रिलीज हुआ धुरंधर का ट्रेलर, रामायण से रणबीर कपूर का लुक लीक, UAE से लौटी ईशा गुप्ता सहित 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं हो पाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रग्रहण की वजह से मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज नहीं किया.

Entertainment Top 5: नहीं रिलीज हुआ धुरंधर का ट्रेलर, रामायण से रणबीर कपूर का लुक लीक, UAE से लौटी ईशा गुप्ता सहित 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top 5: नहीं रिलीज हुआ धुरंधर का ट्रेलर
नई दिल्ली:

Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं हो पाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रग्रहण की वजह से मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज नहीं किया. वहीं राजपाल यादव के आलोचना भरे बयान के बाद अब सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दूसरी ओर जावेद अख्तर और शबाना आजमी सहित कई फिल्मी सितारों ने होली खेली है. वहीं फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का लुक लीक हो गया है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके अलावा यूएई में फंसी ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत वापस आ गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. 

नहीं रिलीज हुआ धुरंधर 2 का ट्रेलर 

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 इस महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का रणवीर कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई कि धुरंधर 2 का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन अचानक खबर आई कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया है. धुरंधर 2 के मेकर्स ने ऐसे क्यों किया इसका खुलासा हो गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

राजपाल यादव को सोनू सूद का करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की 'गलतफहमी' दूर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपनी बात रखी है. वे तिहाड़ जेल में कुछ समय रहे थे, जहां फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने उनका साथ दिया. इस दौरान सोनू सूद ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे. सोनू सूद ने कहा था कि राजपाल को काम दिया जाए और उन्हें एडवांस पेमेंट मिले क्योंकि वे इसके हकदार हैं. अब राजपाल यादव ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रामायण मूवी से लीक हुआ रणबीर कपूर का राम लुक

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का इंतजार लंबे समय से हो रहा है. जैसे ही फिल्म से जुड़ी कोई छोटी सी अपडेट सामने आती है. सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो जाती है. जैसे अभी हो रही है. इस बार चर्चा की वजह बना है रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक. जो रिलीज से पहले ही लीक हो गया. तस्वीरें सामने आते ही फैन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ फैंस काफी एक्साइटेड दिखे, तो कई लोगों ने जमकर गुस्सा करना शुरू कर दिया.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने एक दूसरे को प्यार से लगाया गुलाल

होली का त्योहार आते ही पूरा देश रंगों में सराबोर हो जाता है और इस बार बॉलीवुड भी पूरी तरह होली के जश्न में डूबा नजर आया. सोशल मीडिया पर सितारों के रंग-बिरंगे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया. कहीं परिवार संग खुशियां बंटी, तो कहीं दोस्तों के साथ मस्ती और संगीत का माहौल देखने को मिला. हर साल की तरह इस बार भी दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के घर आयोजित होली समारोह चर्चा का केंद्र रहा. उनके घर पर हुई इस खास पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए. रंग, गुलाल और हंसी-मजाक के बीच सितारों ने खुलकर त्योहार का आनंद लिया. इस मौके पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी नजर आईं, जिन्होंने दोस्तों संग होली की खुशियां साझा कीं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

UAE में फंसी ईशा गुप्ता ने की सुरक्षित घर वापसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता  मिडिल ईस्ट वार के बीच अबू धाबी में फंसी हुई थीं. अब वह सुरक्षित उन्होंने घर वापसी की है. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए UAE अधिकारियों और भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है. ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने लिखा, “घर वापस आ गई हूं. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम सभी जिस स्थिति में थे, उसमें होना बहुत मुश्किल था. सुरक्षित रहने के लिए भगवान का आशीर्वाद है.”  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2026, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Trailer, Rajpal Yadav, Sonu Sood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com