Holi 2023: होली का त्योहार आ चुका है और इस त्योहार की खासियत है इसके रंग और गुलाल. होली पर गुलाल और पिचकारी से निकलने वाले रंगबिरंगे पानी से पूरा समां रंगीन नजर आने लगता है. यह दिन मुंह बनाकर फोटो खींचने का नहीं बल्कि चहचहाते हुए पोज देने का है. चला गया वो जमाना जब रंगों से लबालब होकर होली की फोटो खींची जाती थी जिसमें किसपर कौनसा रंग लगा है और कौन कैसा दिखता है यह तक समझ नहीं आता था. अब तो ऐसा जमाना है कि होली पर भी किसी सेलेब्रिटी जैसे पोज (Holi Poses) दिए जाएं और इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर कैप्शन में लिखें हैप्पी होली. अगर आप भी उनमें से हैं जो होली पर सबसे हटकर और खूबसूरत फोटो तो खींचना चाहती हैं लेकिन आपको पोज समझ नहीं आते, तो यहां दिए गए फोटो पोज आइडिया आपके बेहद काम आएंगे.
होली फोटोज के लिए कैसे करें पोज | How To Pose For Holi Photos
हाथ में लें थाली
इंस्टाग्राम पर शिल्पा तोलानी ने यह वीडियो शेयर किया है. शिल्पा की तरह ही होली का पहला पोज आप गुलाल की थाली के साथ दे सकती हैं. इसके लिए थाली को लबालब गुलाल से भरने के बजाय उसपर कुछ ही रंग डालें और हाथों में लेकर बैठें और चेहरा ऊपर की तरफ रखें. कैमरा एंगल ऊपर की तरफ रखें और फोटो ऊपर की तरफ से ही लें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुनरी में भरे रंग
इस पोज के लिए जमीन पर बैठें और चुनरी में थाली के सभी रंग उड़ेल दें. अब चुनरी को हवा में उड़ाएं और उसी समय कैमरामेन को बोलें कि वह फोटो खींच ले. इससे बेहद खूबसूरत तस्वीर खिंच जाएगी.
हाथों से उड़ाए रंग
दोनों हाथों में रंग (Gulal) भरें और नीचे छुककर बैठते हुए इन रंगों को उड़ाएं और इसी समय फोटो खिंचवा लें. आपकी फोटो रंगों के साथ खेलती हुई आएगी. अपनी खिलखिलाती हुई मुस्कुराहट को कैमरा में कैद करना ना भूलें.
अपने दोनों हाथों में कोई चटक सा रंग ले लें. आप लाल, पीला, नीला या गुलाबी कोई भी रंग ले सकती हैं. कैमरामैन को कहें कि उसके लैंस का फोकस सीधा आपके चेहरे पर पड़े. इसके बाद खिलखिलाते हुए हंसे और खुदको रंग लगाते हुए हाथों को चेहरे पर रखें.
लें कोंट्रास्ट रंग
कोंट्रास्ट यानी 2 अलग रंगों को लें और फोटो खींचे. इसके लिए एक रंग चेहरे पर लगाएं और दूसरा हाथों पर. हाथों को चेहरे के करीब रखकर फोटो खिंचवाएं.
इस पोज का आइडिया (Holi Pose Ideas) इंस्टाग्राम पर शनिका खुर्मी ने दिया है. अपनी दोनों हथेलियों पर दो अलग रंग लगाएं और फोटो खींचने वाले के अलावा एक और व्यक्ति की मदद लें और उससे आप पर रंग फेंकने को कहें. इसके बाद जैसे ही वह रंग फेंके अपने दोनों हाथों को हवा में रंग से बचते हुए उठाएं और फोटो खींच लें.
मोशा लाइफस्टाइल नाम के इस पेज पर होली के लिए यह प्यारा सा पोज दिया गया है. इस पोज के लिए आपको अपने हाथों में रंग भरना है और उसपर फूंक मारते हुए फोटो खिंचवानी है.
होली सेल्फी पोज
क्रिएटिव रागिनी ने होली सेल्फी पोजेस को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है. पहले पोज में दोनों हाथों पर अलग-अलग रंग लगाएं. फोन कैमरा पर टाइमर लगाएं और हाथों को सामने की तरफ रखकर हैरानी वाला पोज बनाकर फोटो खींचें.
दूसरे पोज में दोनों हाथों की उंगलियों को मोड़कर चश्मे की तरह आंखों पर रखें और फोटो खींचें.
एक और पोज बनाया जा सकता है जिसमें एक हाथ से आपको आंखों को ढकना है और दूसरे को कंधे के पास रखना है.
कैमरा की तरफ देखते हुए ऐसे फोटो खींचे जैसेकि आप रंगों से बच रही हैं.
होली पर बूमरैंग (Holi Boomerang) बनाने का मजा ही कुछ और होता है. इंस्टाग्राम पर माईक्लिक्स नाम के इस पेज पर होली बूमरैंग के कुछ कमाल के आइडिया दिए गए हैं.
पहले बूमरैंग में आप चेहरे को हाथों से ढकते हुए बूमरैंग बना सकती हैं. अपने हाथों पर गुलाल लगाना बिल्कुल ना भूलें.
दूसरे बूमरैंग के लिए थाली लें और उसमें उंगलियों से गुलाल डालते हुए बूमरैंग बनाएं.
Holi 2023: बच्चों को रखें होली के रंगों से सुरक्षित, कुछ अहम बातों का रखना होगा पैरेंट्स को ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं