Hindi Diwas 2025: देश से लेकर विदेश तक में हिंदी भाषा को बढ़ावा और सम्मान देने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया (Kab Manaya Jata hai Hindi Diwas) जाता है. खासकर हिंदी दिवस हमें (Kyo Manaya Jata Hai Hindi Diwas) अपनी मातृ भाषा की अहमियत और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है. हिंदी का दर्जा केवल एक भाषा तक नहीं है, बल्कि यह भारतीयता और एकता का प्रतीक भी माना गया है. इस दिन स्कूल कॉलेजों से लेकर कई संस्थाओं तक में हिंदी दिवस को मनाया जाता है और हिंदी को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है. हिंदी दिवस को लेकर आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए. आइए जानते हैं हिंदी दिवस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें और इस दिन का महत्व (Kya Hai Hindi Diwas Ka Mahatav).

हिंदी दिवस से जुड़ी जरूरी जानकारी जानें (10 Lines on Hindi Diwas)
- हर साल 14 सितंबर को देश से लेकर विदेश तक में हिंदी दिवस मनाया जाता है.
- साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था.
- संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया.
- हिंदी को संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत भारत में राजभाषा माना गया.
- हिंदी दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों में कविता, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है.
- हिंदी दिवस का उद्देश्य युवाओं और समाज को हिंदी भाषा के महत्व से परिचित कराने के साथ साथ बढ़ावा देना है.
- भारत समेत दुनिया के कई देशों में हिंदी पढ़ाई और बोली जा रही है.
- हिंदी दिवस हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की हमेशा प्रेरणा देती रही है.
- आज हिंदी फिल्मों, समाचारों और सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय भाषा बन चुकी है.
- हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपनी भाषा से जुड़कर अपनी असली पहचान बना सकते हैं.
आखिर हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है
भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को अपनाया था. प्रतिवर्ष इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हालांकि इसके अलावा प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हिंदी दिवस मनाने की आधिकारिक तौर पर शुरुआत 14 सितंबर 1953 के दिन हुई थी. भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के आग्रह के बाद इस दिन की घोषणा की गई थी.
हिंदी दिवस का महत्व (Importance of Hindi Diwas)
भारत में सबसे ज्यादा लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं और हिंदी दिवस हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखने और इस भाषा के सम्मान करने की भी प्रेरणा देता है. हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है. यह दिन हमें गर्व महसूस कराता है कि हिंदी हमारी पहचान है.
यह भी पढ़ें: कम खर्च में पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार, ये 5 Beauty Hacks सच में करते हैं कमाल
यह भी पढ़ें: Miss World 2026: मिस वर्ल्ड बनने के लिए सिर्फ खूबसूरती नहीं, ये 5 खूबियां भी हैं जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं