Stress Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है. काम का दबाव, फाइनेंशियल प्रॉब्लम, रिश्तों में उतार-चढ़ाव जैसे कई कारण हमारे दिमाग पर गहरा असर डालते हैं. बातों का थोड़ा तनाव नॉर्मल है, लेकिन अगर स्ट्रेस हद से ज्यादा है, तो ये आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में किसी भी बात के स्ट्रेस को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है. अब, सवाल ये है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका स्ट्रेस लेना जरूरत से ज्यादा हो रहा है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस बारे में-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट, फिटनेस और माइंडसेट कोच शितिजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 6 साइन बताए हैं, जो यह साफ इशारा करते हैं कि आपका तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है. या आपकी बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन (Cortisol) जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है. अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो आगे चलकर ये डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
ये साइन दिखें तो समझ जाएं जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है तनावचेहरा गोल (Moon Face) दिखना
माइंडसेट कोच शितिजा के मुताबिक, स्ट्रेस लेवल ज्यादा होने पर बॉडी में सबसे बड़ा फिजिकल चेंज आपके चेहरे पर नजर आता है. अगर आपका चेहरा पहले की तुलना में ज्यादा गोल और फूला हुआ लगने लगा है, तो ये हाई कॉर्टिसोल (Stress Hormone) का संकेत हो सकता है. इसे 'मून फेस' कहा जाता है और ये हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है.
गर्दन के पीछे कूबड़ (Hump at the Back of the Neck)अगर आपकी गर्दन के पीछे (जहां रीढ़ की हड्डी और कंधे मिलते हैं) एक मोटा उभार बन गया है, तो यह भी कॉर्टिसोल के बढ़ने का संकेत हो सकता है. इसे आम भाषा में कूबड़ कहा जाता है.
बहुत ज्यादा थकान (Fatigue)माइंडसेट कोच शितिजा बताती हैं, अगर इन दिनों आप खुद को बिना वजह अधिक थका हुआ महसूस करते हैं. खासकर अगर आपको दोपहर 3 बजे तक बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगती है, तो यह शरीर में कॉर्टिसोल के असंतुलन होने का संकेत हो सकता है.
शरीर पर निशान या घाव देर से भरना (Random Bruises and Slow Healing Wounds)हाई कोर्टिसोल लेवल आपकी स्किन को कमजोर कर सकता है. इससे हल्की चोट लगने पर भी बॉडी में गहरे निशान नजर आने लगते हैं. इसके अलावा आपके घाव भी देर से भरते हैं.
आंखों का बार-बार फड़कना (Eye Twitching)माइंडसेट कोच के मुताबिक, अगर आपकी आंखें बार-बार फड़कती हैं, तो यह आपके शरीर में तनाव और बढ़े हुए कॉर्टिसोल का संकेत हो सकता है.
दिल की धड़कन तेज होना (Heart Palpitations)इन सब से अलग अगर आपको बिना किसी कारण के अचानक दिल की धड़कन तेज महसूस होती है, तो ये भी बढ़े हुए कॉर्टिसोल का संकेत हो सकता है. अत्यधिक तनाव और चिंता के कारण ऐसा होना आम हो जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
कैसे कम करें तनाव?
इस सवाल को लेकर माइंडसेट कोच बताती हैं, 'अगर आपको अपनी बॉडी में ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो समझ जाएं कि आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
- सबसे पहले तनाव कम करें. इसके लिए आप ध्यान (Meditation) और योग की मदद ले सकते हैं.
- रोज कम से कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें.
- ज्यादा चीनी, कैफीन और प्रोसेस्ड फूड से बचें, साथ ही डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें.
- इन सब से अलग हल्का-फुल्का वर्कआउट भी हार्मोन संतुलित करने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं