White Hair: आज के समय में कम उम्र में भी लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान रहने लगे हैं. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे- अनहेल्दी लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, धूप में ज्यादा समय बिताना, केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करना, आदि. इससे अलग कई बार हार्मोनल इंबैलेंस के चलते भी बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं. अब, सफेद बालों को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इन्हें तोड़ना नहीं चाहिए. आपने भी अपनी दादी-नानी या मम्मी से सुना होगा कि सफेद बाल तोड़ने से और ज्यादा सफेद बाल उगने लगते हैं. लेकिन क्या यह सच है, या वाकई सफेद बालों को तोड़ने से ये बढ़ जाते हैं? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर लॉस एक्सपर्ट डॉ. आमना एडेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. बताती हैं, 'हमारे स्कैल्प (खोपड़ी) पर हेयर फॉलिकल्स होते हैं. इन फॉलिकल से एक-एक बाल निकलता है. ऐसे में अगर आप कोई एक बाल तोड़ते हैं, तो इससे दूसरे फॉलिकल्स या दूसरे बाल पर कोई असर नहीं पड़ता है. यानी एक सफेद बाल तोड़ने से दूसरा बाल सफेद नहीं होता है. हां, ये हो सकता है कि उसी फॉलिकल से तोड़ा गया बाल दोबारा सफेद होकर ही निकले.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, बालों को रंग 'मेलेनिन' नाम के पिगमेंट से मिलता है. जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे बालों में मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं. इसके अलावा, जेनेटिक्स, तनाव, पोषण की कमी और कुछ हेल्थ कंडीशन के चलते भी मेलेनिन की मात्रा कम होने लगती है, जिससे बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं. यानी बालों के तोड़ने से उनके सफेद होने का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है.'
क्या सफेद बाल तोड़ने चाहिए?
सफेद होने पर आप एक-दो बालों को तोड़ सकते हैं, इससे आपके बाकी बाल सफेद नहीं होंगे. हालांकि, अगर आप एक साथ बहुत सारे बाल तोड़ते हैं, तो इससे स्कैल्प पर जलन, रेडनेस या गंभीर मामलों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में एक-दो सफेद बालों को तोड़ना सुरक्षित है, इससे ज्यादा ऐसा करने से बचें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं