विज्ञापन

क्या पानी पीने से शुगर बढ़ता है, यहां जानें डायबिटीज से जुड़े कुछ मिथ और फैक्ट्स

Myths and Facts About Blood Sugar Spikes: डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से पीड़ित लोगों को शरीर में ग्लूकोज़ संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या पानी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए सीधे मुद्दे पर आते हैं.

क्या पानी पीने से शुगर बढ़ता है, यहां जानें डायबिटीज से जुड़े कुछ मिथ और फैक्ट्स
Things you didn't know spike your blood sugar levels

Myths and Facts About Blood Sugar Spikes: डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के मन में इस बीमारी को लेकर कई तरह के सवाल चलते रहते हैं, आज हम ऐसे ही एक अहम सवाल पर बात कर रहे हैं, क्या पानी पीने से ब्लड शुगर बढ़ता है? डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से पीड़ित लोगों को शरीर में ग्लूकोज़ संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या पानी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए सीधे मुद्दे पर आते हैं.

क्या पानी पीने से शुगर बढ़ता है?

पानी में न तो कार्बोहाइड्रेट होते हैं और न ही कैलोरी, ऐसे में यदि आप रोज सही मात्रा में पानी पीते हैं, तो यह शरीर को ग्लूकोज़ को बेहतर तरीके से प्रोसेस करने में मदद करता है. इस सवाल का सीधा जवाब है 'नहीं' पानी ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता. लेकिन हाँ, एक रिसर्च पेपर के अनुसार अगर आप पानी काम पीते हैं तो यह यकीनन आपके ब्लड शुगर लेवेल्स को प्रभावित कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या डिहाइड्रेशन से शुगर हाई हो सकता है?

कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो खून में मौजूद ग्लूकोज़ सघन (कॉन्सेंट्रेट) हो जाता है, इस कारण जब आप शुगर चेक करते हैं, तो ब्लड शुगर बढ़ा हुआ दिखाई दे सकता है.

 इससे बचने के लिए क्या करें?

  • रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पियें 
  • पर्याप्त पानी पीने से किडनी अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में मदद करती है
  • पानी न केवल बालों और त्वचा के लिए अच्छा है, बल्कि यह तनाव हार्मोन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकता है
  • इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

क्या पानी दवा की तरह ग्लूकोज़ कम करता है?

पानी दवा की तरह ब्लड ग्लूकोज़ को कम नहीं करता, लेकिन कम पानी पीना या गलत समय पर पानी पीना, खून में ग्लूकोज़ के व्यवहार को प्रभावित कर सकता है, जो डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

शरीर में सही हाइड्रेशन कैसे बनाए रखें?

  • हर घंटे थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं
  • छोटे-छोटे घूंट लेकर पानी पिएं
  • खाना खाने से पहले एक से दो गिलास पानी पिएं
  • हल्का गुनगुना पानी पिएं
  • खाना खाने के बाद 30 से 40 मिनट तक अधिक पानी पीने से बचें
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

इसे भी पढ़ें: 7 FAQS: अंडा खाने से वजन कम होता है? क्या कोलेस्ट्रॉल और लिवर की सेहत के लिए अंडे अच्छे हैं, डॉक्टर से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Pine Se Sugar Badhta Hai Kya, Sugar Kam Hone Ke Lakshan, Lifestyle News, Facts And Myths About Diabetes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com