Immunity Boosting Food: हमारे शरीर को हमेशा से इम्यूनिटी की आवश्यक्ता रही है. लेकिन, कोरोनाकाल ( Covid-19) में हमें समझ आया है कि स्ट्रोंग इम्यूनिटी (strong Immunity) होना कितना महत्वपूर्ण है. इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता जो हमें खतरनाक वायरस और बीमारियों से संक्रमित होने से बचाती है. अगर हमारी इम्यूनिटी अच्छी नहीं होगी तो हमारा शरीर इन वायरस और बीमारियों से हमारी सुरक्षा नहीं कर पाएगा. एक कहावत है कि इलाज से सावधानी भली, अर्थात बीमार पड़ने के बाद इलाज कराना पड़े उससे बेहतर है कि पहले ही सावधानी रखी जाए. इसलिए कोरोना से संक्रमित होने का इंतजार मत कीजिए और आज से ही अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने में लग जाइए.
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड | Food That Boost Immunity
दहीप्रोबायोटिक्स आपकी आंतो और पाचन को स्वस्थ्य रखते हैं. दही प्रोबायोटिक फूड है जो आपके पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखती है जिससे आपकी इम्यूनिटी (Immunity) स्ट्रोंग रहती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

शरीर की टी सेल्स को बूस्ट करने का काम लहसुन अच्छी तरह करता है. लहसुन से वायरस से लड़ने वाली टी सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ता है, साथ ही ये स्ट्रेस हार्मोन्स को कम करता है जिससे शरीर को पूरी क्षमता से कार्य करने में मदद मिलती है.

Photo Credit: iStock
जड़ वाली सब्जियांगाजर, पालक, शकरकंदी जैसी सब्जियों में बीटा केरोटीन होता है. बीटा केरोटीन विटामिन ए में कन्वर्ट हो जाता है. विटामिन ए एंटी-इंफ्लेमेटरी विटामिन होता है जो टोक्सिंस को शरीर से निकालता है. इससे इम्यूनिटी को मजबूत होने में मदद मिलती है.

सर्दियों में तो मूंगफली हमारे घर में जरूर होती है. इसमें विटामिन ई होता है जोकि एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और इंफेक्शन से लड़ता है.

Photo Credit: iStock
अंडाइम्यून सिस्टम को मजबूत बने रहने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है. अंडे की जर्दी में ये पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए. साथ ही, विटामिन डी आपको 12-15 मिनट धूप सेंकने पर भी मिलता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं