Hair Growth: बालों का झड़ना या सही गति से ना बढ़ना ऐसी दिक्कतें हैं जिनसे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. ऐसे में बालों पर घर के नुस्खे आजमाकर देखे जाते हैं. घर की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो बालों को बढ़ाने में और घना बनाने में मदद करती हैं. इन्हीं में से एक है प्याज. सल्फर से भरपूर प्याज (Onion) बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में असरदार है. यह ब्लड सर्कुलेशन के साथ-साथ हेयर फॉलिकल्स को भी फायदा देता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बालों के लिए फायदेमंद होते हैं और स्कैल्प को डैंड्रफ और इंफेक्शंस से दूर रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए बाल बढ़ाने के लिए किस-किस तरह से प्याज से हेयर मास्क बनाकर लगाए जा सकते हैं.
बच्चे की हाइट रुक गई है तो खिलाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, लंबाई बढ़ने लगेगी
बाल बढ़ाने के लिए प्याज के हेयर मास्क | Onion Hair Mask For Hair Growth
प्याज और दहीइस हेयर मास्क को बनाने के लिए आधा कप सादा दही लें और उसमें एक प्याज के रस (Onion Juice) को मिला लें. इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर इसे सिर पर जड़ों से सिरों तक लगाकर रखें और 25 से 30 मिनट बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को सिर पर लगाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलोवेरा की ताजा पत्ती से 2 चम्मच के बराबर गूदा निकालें या फिर एलोवेरा जैल ले लें. इसमें 2 से 3 चम्मच ही प्याज का रस लेकर मिालाएं. इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके सिर की सतह पर यानी स्कैल्प पर लगाएं. 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद इसे धोकर हटा लें. बालों को बढ़ाने में इस नुस्खे का अच्छा असर दिखता है.
नारियल तेल और प्याजएक कटोरी में 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) डालें और आधा प्याज घिसकर इसमें मिला लें. अब इसे आंच पर हल्का सा पकाकर पूरे सिर पर लगा लें. बालों की जड़ों से सिरों तक इस मिश्रण को लगाकर रखने के एक घंटे बाद सिर धोकर साफ करें. हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है.
प्याज और शहदलंबे बाल पाने के लिए प्याज और शहद को मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आधा कप प्याज का रस और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस मिश्रण को पूरे सिर पर लगाएं और उंगलियों से मलें. आधे से एक घंटे लगाकर रखने के बाद इसे धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को सिर पर लगाया जा सकता है. इससे बाल मुलायम भी हो जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं