Healthy Food: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है. हम जो कुछ खाते हैं उसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है. खानपान की इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल हैं अलसी के बीज. अलसी के बीजों (Flaxseeds) को सुपरफूड्स में गिना जाता है. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है, साथ ही फाइबर भी इनमें भरपूर होता है. अलसी के बीजों को खाने पर पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन घटने लगता है. यहां जानिए अलसी के बीज खाने पर शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं और सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
दूध वाली चाय की जगह पीकर देख लीजिए इन मसालों की हर्बल टी, पेट की चर्बी पिघलने लगेगी बर्फ की तरह
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अलसी के बीज खाने के फायदे | Benefits Of Eating Flaxseeds
अलसी के बीजों में अच्छीखासी मात्रा में कैलोरीज होती हैं इसलिए इन्हें एकसाथ ढेर सारा खाना से परहेज करना चाहिए. अलसी के बीजों को खाने के कई तरीके हैं. इन बीजों को भूनकर रख लें. रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ आधा चम्मच अलसी के बीज खा सकते हैं. अलसी के बीजों को सलाद और सूप में भी डाल सकते हैं. इन्हें स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है और पीसकर इन बीजों के पाउडर (Flaxseeds Powder) का सेवन भी बहुत से लोग करते हैं.
कॉलेस्ट्रोल होता है कमअलसी के बीज शरीर से बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं. इन बीजों का सेवन गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) के लगातार बढ़ते स्तर को कंट्रोल में ले आता है और साथ ही शरीर से बुरे टॉक्सिंस भी निकाल देता है.
दिल की सेहत रहती है अच्छीओमेगा-3 फैटी एसिड्स होने के चलते अलसी के बीजों का सेवन दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. इन बीजों को खानपान में शामिल करने पर दिल की दिक्कतें होने की संभावना भी कम रहती है.
पेट रहता है अच्छाअलसी के बीजों में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल दोनों ही डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं. इन बीजों के सेवन से खाने में वजन डालता है जिससे कब्ज (Constipation) की दिक्कत खासतौर से नहीं होती है. पाचन को अच्छा रखने के लिए फाइबर का सेवन जरूरी है.
जोड़ों के दर्द में भी सहायकएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अलसी के बीज जोड़ों के दर्द (Joint Pain) में राहत देने का काम भी करते हैं. इन बीजों को खाया जाए तो अंदरूनी रूप से हड्डियों में हो रहा दर्द कम होने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं