विज्ञापन

बारिश के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स बढ़ गए हैं? एक्सपर्ट ने बताया रात को सोने से पहले ये 3 काम करें, जल्द दिखेगा असर

बारिश का मौसम आते ही चेहरे पर पिंपल्स बढ़ने लगते हैं, तो रात को सोने से पहले छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप अपनी त्वचा को काफी हद तक हेल्दी रख सकते हैं.

बारिश के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स बढ़ गए हैं? एक्सपर्ट ने बताया रात को सोने से पहले ये 3 काम करें, जल्द दिखेगा असर
चेहरे पर पिंपल्स को कैसे कम करें
file photo

बारिश का मौसम आते ही चेहरे पर अचानक पिंपल्स बढ़ने लगते हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे त्वचा पर ऑयल, पसीना और धूल आसानी से जमा हो जाते हैं. इसके चलते ही पोर्स बंद होने लगते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है. हालांकि, इसके बचाव के लिए कुछ बातों और सही लाइफस्टाइल जरूरी है. ह्यूमस ब्यूटी के फाउंडर प्रबल भाटिया ने बताया कि बारिश के मौसम में स्किन का ध्यान कैसे रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि रात को सोने से पहले छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप अपनी त्वचा को काफी हद तक हेल्दी रख सकते हैं.

दिनभर की गंदगी को पूरी तरह साफ करें

प्रबल भाटिया के मुताबिक, रात में बिना चेहरा साफ किए सोना पिंपल्स को बढ़ावा दे सकता है. दिनभर त्वचा पर जमा धूल, प्रदूषण, पसीना और अतिरिक्त सीबम पोर्स को बंद कर देते हैं. इसलिए सोने से पहले हमेशा एक माइल्ड, pH-बैलेंस्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें. ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना या हार्श फेस वॉश का इस्तेमाल करना त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकता है.

मॉइश्चराइजर को अपनी रूटीन में शामिल करें

पिंपल्स से राहत पानी है तो अपने डेली रूटीन में मॉइश्चराइजर को जरूर शामिल करें, क्योंकि यह मानना कि ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, यह एक बड़ी गलतफहमी है, बल्कि जब त्वचा में नमी की कमी होती है, तो वह इसकी भरपाई के लिए और अधिक तेल का उत्पादन करने लगती है. यही एक्स्ट्रा ऑयल मानसून में कई बार पिंपल्स की वजह बनता है. इसलिए हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक और बैरियर-सपोर्टिंग मॉइश्चराइजर रात में सोने से पहले जरूर लगाएं, ताकि त्वचा संतुलित और हाइड्रेटेड बनी रहे.

पिंपल्स छूने या फोड़ने से बचें

आईने के सामने पिंपल्स को दबाने या बार-बार छूने से समस्या बढ़ सकती है और दाग पड़ने का खतरा भी रहता है. त्वचा को प्राकृतिक रूप से रिकवर होने का समय दें. अगर, मुंहासे बार-बार हो रहे हैं या गंभीर हैं, तो स्वयं इलाज करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर विकल्प है. मानसून में स्किन केयर का उद्देश्य त्वचा को बार-बार साफ करना नहीं, बल्कि उसकी प्राकृतिक सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को हेल्दी बनाए रखना होना चाहिए. नियमित सफाई, संतुलित हाइड्रेशन और सही नाइट रूटीन अपनाकर मुंहासों की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. कई बार त्वचा को बेहतर बनाने के लिए बड़े बदलाव नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सही आदतें ही सबसे ज्यादा असर दिखाती हैं.

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर पड़ रहे हैं जिद्दी काले दाग? एक्सपर्ट से जानिए पिगमेंटेशन के पीछे छिपी असली वजहें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pimples, Rainy Season Car Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com