विज्ञापन

Handloom Sarees: हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 हैंडलूम साड़ियां, कभी नहीं होंगी आउट ऑफ फैशन

Best Indian 5 Evergreen Handloom Sarees: पसापली संबलपुरी साड़ी, बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी और पैठानी जैसी हैंडलूम साड़ियां भारतीय बुनाई की पहचान हैं. ये सदाबहार साड़ियां शादी, त्योहार और हर खास मौके पर शाही व पारंपरिक लुक देती हैं. हर महिला की अलमारी में यह साड़ियां जरूर होनी चाहिए.

Handloom Sarees: हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 हैंडलूम साड़ियां, कभी नहीं होंगी आउट ऑफ फैशन
ये 5 हैंडलूम साड़ियां हर महिला की अलमारी में होनी चाहिए
ndtv

हैंडलूम साड़ियों का जब भी जिक्र होता है तो भारतीय संस्कृति और परंपरा की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है. हैंडलूम साड़ियां सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि देश की समृद्ध बुनाई कला और विरासत की पहचान हैं. त्योहार, शादी या किसी खास मौके पर अगर आप ऐसा परिधान चुनना चाहती हैं जो आउट ऑफ फैशन न हो तो कांजीवरम, बनारसी सिल्क, पैठानी, चंदेरी और पसापली संबलपुरी साड़ी जैसी हैंडलूम साडियां हमेशा पहला विकल्प है. साथ ही, भारतीय पारंपरिक परिधानों में हैंडलूम साड़ियों का विशेष महत्व है.

अपने चमकीले रंगों से जानी जाती है कांजीवरम साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि कांजीवरम साड़ी खास रूप से तमिलनाडु में प्रसिद्ध है. कांजीवरम सिल्क साड़ी अपने चमकीले रंगों और मजबूत बुनावट के लिए जानी जाती है. जो भी महिला इस साड़ी को पहनती है तो उसका रूप देखने लायक होता है. यह साड़ी ऐसी है जो महिलाओं को और खूबसूरत बना देती है.

कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती बनारसी साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, बनारसी साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है. यह अपनी भारी जरी के काम और शाही अंदाज से जानी जाती है. कारीगर भी इस साड़ी पर बहुत ही बारीकी से काम करते हैं. बनारसी साड़ी को शादियों और त्योहारों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: रोज रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाकर सोने से क्या होता है?

पैठानी साड़ी में बना होता है मोर और कमल

Latest and Breaking News on NDTV

पैठानी साड़ी मूलरूप से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पहनी जाती है. यह महाराष्ट्र की पारंपरिक सिल्क साड़ी है, इस साड़ी में मोर और कमल के खूबसूरत मोटिक्स बने होते हैं. मोर और कमल का डिजाइन इस साड़ी को सुंदर बना देता है.

राजपरिवारों का हिस्सा थी चंदेरी साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

अगर चंदेरी साड़ी की बात करें तो यह साड़ियां मूल रूप से राजपरिवारों के लिए थीं, इसलिए इन्हें केवल रेशम से ही बनाया जाता था. इसको सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में पहना जाता है. यह साड़ी मध्य प्रदेश की सबसे फेमस साड़ी है. यह साड़ी बेहद ही हल्की, मुलायम और पारदर्शी होती है जो गर्मियों या हलके उत्सवों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.

कैसे तैयार होती है पसापली संबलपुरी साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

पसापली संबलपुरी साड़ी को हाथ से तैयार किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान चेक बोर्ड डिजाइन है, जो पासे के बोर्ड जैसा दिखाई देता है. अगर इस साड़ी के बनावट की बात करें तो यह साड़ी लाल, काले और सफेद रंगों का ही कॉम्बिनेशन होता है. इस साड़ी को ओडिशा के बरगढ़, बौध, बलांगरी और सोनपुर जैसे इलाकों में हाथ से बुनाई कर तैयार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: धूप से काली हुई त्वचा को कैसे ठीक करें? क्या 100% टैन हटाना संभव है, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Handloom Sarees, Handloom Sarees For Workwear, Handloom Sarees India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com