Happy Valentine's Day 2025 : हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया (Valentine's Day Kyon Manaya Jata Hai) जाता है. वैलेंटाइन डे से छह दिन पहले यानी पूरा एक हफ्ता प्यार करने वाले अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं. 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक होता है जिसमें हग डे, रोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, किस डे, टेडी डे जैसे दिन आते हैं. इस दौरानर प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं. देखा जाए तो वैलेंटाइन डे प्रेम और स्नेह का ऐसा दिन है जिसे दुनिया एक सौगात के रूप में देखती है. वैलेंटाइन डे का इतिहास (History Of Valentine's Day) भी काफी रोचक है. अलग-अलग देश में इसे मनाने का तरीका भी अलग है. चलिए आज आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन डे को मनाने की वजह क्या है, इसके पीछे का इतिहास और इसे कैसे सेलिब्रेट (Valentine's Day Celebration Ideas) किया जाता है.
Happy Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर लव बर्ड्स के लिए दिल्ली एनसीआर में हो रहे हैं ये फंक्शन
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे - why people celebrate Valentine's Day
- वैलेंटाइन डे को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है. कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन प्रेम और स्नेह के समर्थक थे और रोमन राज्य में प्रेमियों की शादी करवाते थे.
- ये वो दौर था जब राज्य में प्यार पर पहरा था और शादियों पर रोक थी. ऐसे में प्यार के दीवाने संत वैलेंटाइन के पास जाते और संत वैलेंटाइन गुप चुप तरीके से इन जोड़ों की शादी करवाकर इनको एक कर देते थे. आखिरकार राजा को पता चला और संत वैलेंटाइन को इस जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई.
- 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को मृत्युदंड दिया गया था. उनकी याद में हर साल प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाते हैं और दुनिया भर में प्रेम और स्नेह को बढ़ाते हैं.
वैलेंटाइन वीक के दिनों के मायने - Valentines Week and Meaning
वैलेंटाइन का एक दिन नहीं होता है. वैलेंटाइन दरअसल पूरे एक सप्ताह चलता है. जिसमें हर दिन की एक अलग थीम होती है. वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे, रोज डे, चॉकलेट डे, हग डे, किस डे, टेडी डे और आखिर में वैलेंटाइन डे आता है.
1. प्रपोज डे पर लोग अपने क्रश के सामने प्यार का इजहार करते हैं.
2. टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय यानी टेडी देकर प्यार जताया जाता है.
3.चॉकलेट डे पर चॉकलेट या दूसरी मीठी चीजें देकर मुंह मीठा कराया जाता है.
4. रोज डे पर लाल गुलाब दिया जाता है क्योंकि लाल गुलाब प्यार और मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है.
5. हग डे पर प्रेम का आलिंगन किया जाता है और मोहब्बत की कसमें खाई जाती हैं.
6. किस डे पर चुंबन दिए जाने की परंपरा है.
7. वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोड़े साथ रहने की कसमें खाते हैं और साथ में समय बिताते हैं.
इस तरह मनाया जाता है वैलेंटाइन डे - how to people celebrate Valentine's Day
- वैलेंटाइन डे केवल प्रेमियों के बीच नहीं रहा है. आप जिसे भी प्रेम करते हैं, स्नेह करते हैं, उसके साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं. यानी आप इसे फैमिली और परिचितों के साथ भी मना सकते हैं.
- इस दिन लोग पार्टियां करते हैं, गिफ्ट देते हैं, घूमने जाते हैं. इसे दोस्तों के बीच भी मनाया जाता है.
- वैलेंटाइन पर केवल लाल गुलाब ही नहीं सफेद, पीला, गुलाबी गुलाब भी दिया जाता है.
- पिछले कुछ दशकों में वैलेंटाइन काफी पॉपुलर हो गया है और वैलेंटाइन के दौरान बाजार में इससे जुड़ी चीजों की बिक्री तेज हो जाती है.
- ग्रीटिंग कार्ड्स का जमाना भले ही जा चुका है लेकिन नए दौर में लोग मैसेज और विशेज के जरिए सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को बधाई देते हैं.
- इस दिन रोमांटिक कपल्स डेट पर जाते हैं और क्वालिटी समय बिताते हैं. अगर कोई किसी को पसंद करता है तो वैलेंटाइन का दिन प्रेम के इजहार के लिए बेस्ट माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं