विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan Wishes 2026: कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी... इन खूबसूरत मैसेज से दें अपने भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026 Wishes: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन को और खास बनाने के लिए आप उन्हें खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं.

Happy Raksha Bandhan Wishes 2026: कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी... इन खूबसूरत मैसेज से दें अपने भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
Photo Credit: Magnific

Happy Raksha Bandhan Wishes Shayari Messages: आज 28 अगस्त को देशभर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन भाई-बहन के स्नेह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं, तिलक लगाती हैं और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. वहीं, भाई उन्हें गिफ्ट देते हैं और आशीर्वाद लेकर जीवनभर रक्षाकरने का वचन देते हैं. इस रक्षाबंधन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उन्हें केवल हैपी रक्षाबंधन भेजने की जगह कुछ खास संदेश भेज सकती हैं. आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने भाई और बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

1. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी.
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी.
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

2. भाई -बहन के रिश्तों में आए प्यार
कभी न हो बीच कोई तकरार
हर दिन खुशियां रहे बरकरार
दूर बैठे भी हम-तुम मनाएंगे राखी का त्यौहार!
रक्षाबंधन की बधाई

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

3. अनोखा भी है, निराला भी है,
तकरार भी है तो प्रेम भी है,
बचपन की यादों का पिटारा है,
भाई बहन का यह रिश्ता प्यारा है.
Happy Raksha Bandhan 2026

4. ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे
मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहन

5. वो बचपन की शरारतें, वो झूलों पे खेलना,
वो मां का डांटना, वो पापा का लाड़ लगाना,
पर एक चीज जो इन सब से खास है,
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार है.
Happy Raksha Bandhan 2026

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

6. बचपन की यादों की मीठी फुहार है राखी,
भाई-बहन के प्यार की सुंदर बहार है राखी.
हर मुश्किल में साथ निभाने का सच्चा वादा,
विश्वास और सुरक्षा का मजबूत आधार है राखी.
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

7. भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

8. खुश किस्मत होती हैं वो बहनें
जिनके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है.
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

9. दिलों की दूरियों को मिटाती पुकार है राखी,
सूनी कलाई पर सजा सबसे अनमोल श्रृंगार है राखी.
मुसीबतों के आगे जो सदा ढाल बनकर खड़ी रहे,
भाई-बहन के भरोसे की अटूट दीवार है राखी.
Happy Raksha Bandhan 2026

10. रेशम के धागों में सिमटा,
होता है खुशियों का संसार,
सदा महकता रहे जीवन में,
भाई-बहन का पावन प्यार.
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

11. कलाई पर सजती है राखी,
मुखड़े पर खिलती है मुस्कान,
भाई-बहन की यह अटूट जोड़ी,
है पूरे घर-आंगन की शान.
रक्षाबंधन की मंगलकामनाएं!

12. सावन की पावन बेला में,
आया राखी का यह पावन त्यौहार,
खुशियों और उमंगों से भर जाए,
आपका यह प्यारा संसार
रक्षाबंधन की कोटि-कोटि बधाई!

13. विश्वास की पावन डोर बंधी,
स्नेह का दीप जला हर ओर,
भाई-बहन के इस पावन रिश्ते से,
सदा महके जीवन का भोर
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई!

Latest and Breaking News on NDTV

14. न कोई शिकायत न कोई गिला,
रब ने दिया हमें प्यारा रिश्ता,
भाई-बहन के रूप में जैसे,
घर-आंगन में आया फरिश्ता
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

15. माथे पर कुमकुम और चंदन,
हाथों में पूजा की पावन थाल,
दुआ है रब से हर मोड़ पर,
सदा खुश रहे मेरा भाई लाल
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, राखी लुक को खास बनाने के लिए 10 मेहंदी डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan 2026 Wishes, Happy Raksha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com