Methi plant growing tips : मेथी एक औषधीय पौधा है, जिसके बीज और पत्ते दोनों का सेवन किया जाता है. बीजों का यूज मसाले के रूप में, सूखे पत्तों का जड़ी-बूटी की तरह और ताजी पत्तियों का उपयोग हरी पत्तेदार सब्जी के रूप में किया जाता है. इसके अलावा मेथी का इस्तेमाल खाना पकाने, मसालों, सौंदर्य प्रसाधनों, साबुन और यहां तक कि दवाओं के लिए भी किया जाता है. मेथी उगाना सभी तरह के बागवानी अनुभवों में सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि ये तेजी से बढ़ते हैं. इन्हें उगने में 30 दिन से भी कम समय लगता है. ऐसे में आइए जानें कि घर पर मेथी उगाने के आसान टिप्स.
Study tips : अपने बच्चे को सिखाएं पढ़ाई के ये 4 तरीके, क्लास में हमेशा आएगा फर्स्ट
घर पर मेथी कैसे उगाएं
- मेथी को गमलों, कंटेनरों या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है.
- अच्छी जल निकासी वाले 6-8 इंच गहरे चौड़े प्लांटर का इस्तेमाल करें.
- प्लांटर को 2/3 पॉटिंग मिक्स और 1/3 कम्पोस्ट से भरें.
- ऊपर से समान रूप से बीज छिड़कें और अपने बीजों को ढकने के लिए मिट्टी की 1/4 इंच पतली परत डालें.
- अब आप इसे बालकनी या अपने आंगन के बगीचे में रखें ताकि धूप अच्छे से मिल सके.
- आपका पौधा अब बढ़ने के लिए तैयार है!
मेथी के फायदे
- जो लोग हाई ब्लड शुगर से गुजर रहे हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
- ऐसा कहा जाता है कि मेथी के बीज डोपामाइन के स्तर और हार्मोन को प्रभावित करते हैं, जो ब्रेस्ट मिल्क को पौष्टिक बनाने में मदद करते हैं. इसलिए ब्रेस्ट फीड कराने वाली माएं इसका सेवन कर सकती हैं.
- मेथी मासिक धर्म के दर्द से राहत, भूख और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए भी जानी जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं