Eid 2025: ईद के मौके पर मुस्लिम समाज में जश्न का माहौल रहता है. हर तरफ हंसते-खिलखिलाते चेहरे नजर आते हैं. इस दिन नमाज पढ़ी जाती है, अल्लाह की इबादत की जाती है, अपने हों या पराए सभी को गले लगाया जाता है और ईद की मुबारकबाद (Eid Wishes) दी जाती है. गली-मोहल्ले में त्योहार की अलग ही धूम होती है. कई-कई दिन पहले से बाजार नए कपड़ों, गहनों और पकवानों से भर जाते हैं. घरों में ईद की तैयारियां जोर-शोर से होने लगती हैं और ईद के मौके पर तैयार होकर सबसे मिला जाता है. इस मौके पर बड़े खुद से छोटों को या रिश्तेदार और दोस्त एकदूसरे को ईदी (Eidi) देते हैं. ईदी में पैसे दिए जा सकते हैं या कोई भी अच्छा सा गिफ्ट चुना जा सकता है. अगर आपको ईदी पर क्या देना चाहिए यह समझ नहीं आ रहा तो यह लेख आपके लिए ही है. यहां आपके लिए दिए गए हैं ईद गिफ्ट के आइडियाज (Eid Gift Ideas). इन लग्जरी वाले और बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स को ईद पर देने के लिए चुना जा सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ईद पर देने के लिए गिफ्ट आइडियाज | Eid 2025 Gift Ideas
होम फ्रेग्रेंस गिफ्ट्सकिसी रिश्तेदार के घर जा रहे हैं तो ईद पर होम फ्रेग्रेंस का सेट दे सकते हैं. इस सेट में खुशबू वाली कैंडल्स, धूपबत्ती और डिफ्यूजर होता है जिससे पूरा घर महक जाता है. अच्छा सेट लेंगे तो उसमें कुछ सूखे फूल या सजावट वाले नकली फूल भी मिल जाएंगे.
जूलरी बॉक्सअब जूलरी तो महंगी आती है लेकिन उसे रखने वाला बॉक्स बजट में लिया जा सकता है. लड़कियों को देने के लिए जूलरी बॉक्स एक अच्छा गिफ्ट है. जूलरी बॉक्स 500 से 800 के बीच में अच्छेखासे मिल जाते हैं. इनमें अलग-अलग साइज के कंपार्टमेंट्स होते हैं जिनमें रिंग्स, इयरिंग्स और पेंडेंट्स वगैरह रख सकते हैं.
अलग-अलग तरह की चायपत्ती का सेटअलग-अलग तरह की चाय पीने के शौकीनों के लिए यह गिफ्ट अच्छा रहेगा. मार्केट में ऐसे कई टी सेट (Tea Set) मिलते हैं जिनमें पर्शियन टी या फिर टर्किश टी मिलती है. इस तरह की अलग-अलग चायपत्ती के सेट अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं.
कोई गैजेटइयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच, इंस्टेंट कैमरा या फिर कोई और गैजेट गिफ्ट में दिया जा सकता है. जिसे गिफ्ट दिया जा रहा है उसकी पसंद और सहूलियत को देखते हुए गिफ्ट्स चुन सकते हैं.
कमरे के लिए लैंपआजकल चांद वाले, प्लेनेट्स वाले या स्पेस वाले लैंप्स (Lamps) बेहद फेमस हैं. इस तरह के लैंप्स कमरे की रौनक बढ़ा देते हैं और देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. इन लैंप्स को अपने बजट के हिसाब से किसी भी साइज में लिया जा सकता है. हालांकि, इस तरह के छोटे लैंप्स ही बेहतर लगते हैं.
गिलास सेटअच्छे और स्टाइलिश गिलास कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं हो सकते. चाय के कप्स या फिर शर्बत पीने वाले अच्छे और क्लासिक गिलास गिफ्ट्स में दिए जा सकते हैं. इन गिलास की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी सामने वाले को ईदी लेते हुए उतनी ही खुशी महसूस होगी.
गिफ्ट कार्ड्सअगर ईदी में हाथों में पैसे देना अच्छा नहीं लगता है तो आप डिजिटल गिफ्ट कार्ड्स (Gift Cards) दे सकते हैं. ये गिफ्ट कार्ड्स आपके बजट के मुताबिक हो सकते हैं. किसी भी शॉपिंग वेबसाइट या एप के गिफ्ट कार्ड आसानी से खरीदे जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं