Eid Looks: ईद का जितना इंतजार बच्चों और लकड़ियों को होता है उतना शायद ही किसी को होता होगा. ईद पर लड़कियों को खासतौर पर तैयार होना बेहद अच्छा लगता है. ईद आने से हफ्तों पहले से ही शॉपिंग शुरू हो जाती है. सुंदर कपड़े खरीदे जाते हैं, मैचिंग जूलरी ली जाती है, सैंडिल्स खरीदे जाते हैं और एक्सेसरीज में भी तरह-तरह की चीजें लाई जाती हैं. ऐसे में कोशिश यही रहती है कि ईद पर सबसे खूबसूरत दिखा जाए. अक्सर लड़कियां ट्रेंडी कपड़े तो पहन लेती हैं लेकिन बाल कैसे बनाने हैं यह समझ नहीं पातीं. बाल अगर अच्छे से ना बने हों तो पूरा लुक फीका नजर आ सकता है. ऐसे में अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि ईद पर कैसा हेयरस्टाइल (Hairstyle) रखना है तो यहां देखिए सेलेब्स के कुछ हेयरस्टाइल्स. इन हेयरस्टाइल्स से आप भी अपना ईद लुक पूरा कर सकती हैं.
डाइटीशियन ने बताया हाई बल्ड प्रेशर का इलाज, कहा इस जूस को पीने पर कम होगा High BP
ईद पर सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल्स | Celebrity Inspired Hairstyles For Eid
स्लीक लो बनफातिमा सना शेख की तरह ईद पर स्लीक लो बन बनाया जा सकता है. फातिमा ने शरारा के साथ यह जूड़ा बनाया हुआ है. इस स्लीक बन से फातिमा का लुक एन्हैंस हो रहा है और कंप्लीट नजर आ रहा है. अगर आपके बालों में स्लीक बन ना बने तो एलोवेरा जैल के इस्तेमाल से सिर पर खड़े बालों को बैठाया जा सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
खुले बाल
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का यह हेयरस्टाइल भी ईद के लिए अच्छा है. अगर आप चाहें तो हुमा की तरह ईद पर बालों को खुला रख सकती हैं. हुमा ने बालों के सामने की तरफ मोटी लटें निकाली हैं और बाकी बालों को पीछे रखने के लिए उन्हें कानों के पीछे क्लिप लगाकर सेट किया है. इस हेयरस्टाइल के साथ चेन वाली झुमकी बेहद फबेगी और खूबसूरत लगेगी.
हाफ अप डू
ईद पर यूनिक और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह का हेयरस्टाइल बना सकती हैं. आलिया की तरह इस हाफ अप डू हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आगे की तरफ से सारे बाल ऊपर लेकर बांध लें. आधे बालों को खुला ही रहने दें. इस हेयरस्टाइल पर फूल या सुंदर चमचमाती क्लिप्स भी बेहद अच्छी लगती हैं.
सुंदर ब्रेड्स
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह लुक भी ईद पर खूब अच्छा लगेगा. आप इस तरह के हेयर स्टाइल्स को अपने ईद आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं. इस हेयरस्टाइल में बालों को बीच की मांग करके दोनों तरफ से ब्रेड बनाई जाती है और फिर बालों को एकसाथ चोटी बनाकर रिबन या रबड़ से बांधा जा सकता है.
सॉफ्ट वैवी हेयरस्टाइल
जेन जी लड़कियों के लिए सुहाना खान का यह हेयरस्टाइल परफेक्ट रहेगा. ईद का शरारा हो या फिर कोई गाउन, सुहाना की तरह बाल स्टाइल किए जा सकते हैं. इस तरह का हेयरस्टाइल बनाने के लिए बीच से मांग खींचकर बालों को पीछे क्लिप से सेट करें और उसके ऊपर फ्लावर वाले क्लिप या असली फूल लगा लें. आगे से बालों को लटों में निकालना ना भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं