Eid 2025: ईद उल फितर को मीठी ईद (Meethi Eid) भी कहा जाता है. रमजान खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है. रमजान के पाक महीने में रोजा रखा जाता है और फिर शव्वाल का चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाते हैं. ईद की सुबह नमाज पढ़कर होती है और पूरे दिन मेल-मिलाप चलता है. सभी इस दिन नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं, घर में पकवान तैयार किए जाते हैं, एकदूसरे के साथ बैठकर समय बिताया जाता है और सभी को ईद की मुबारकबाद (Eid Mubarak) देकर त्योहार पूरा होता है. जिन लोगों से आप मिल नहीं पा रहे या जिन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद नहीं दे पा रहे, उन्हें यहां दिए मैसेजेस भेज सकते हैं. इन मैसेजेस (Eid Messages) को भेजकर ईद की मुबारकबाद देंगे तो पढ़ने वालों का चेहरा खिल उठेगा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ईद मुबारक के मैसेजेस | Eid Mubarak Messages | Eid Wishes
देखो ईद का त्यौहार आया, जब चांद नज़र आया
ख़ुशियों की सौगात लाया, ईद-उल-फ़ितर आया.
ईद मुबारक!
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल
चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद.
ईद मुबारक!
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक.
ईद मुबारक!

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए.
ईद मुबारक!
आग़ाज़ ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर ग़म ईद है,
जिसने भी रखे रोज़े.
ईद मुबारक!
मुबारक नाम है तेरा,
मुबारक ईद हो तुझको,
जिसे तू देखना चाहे,
उसी की दीद हो तुझको
ईद मुबारक!
फ़लक़ पर चांद सितारे निकले हैं
सब ख़ुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं.
ईद मुबारक!

Photo Credit: ANI
बादत से दिल को आबाद करना
और ग़ुनाहों को दिल से आज़ाद करना
हमारी बस इतनी गुजारिश है
कि हमें भी दुआ में याद करना.
ईद मुबारक!
कोई इतना चाहे तो हमें बताना
कोई तुम्हारी फ़िक्र करे तो बताना
ईद मुबारक़ तो हर कोई कह लेगा
कोई हमारे अंदाज़ में कहे तो बताना.
ईद मुबारक!
आया है आज का दिन ये मुबारक़
सजी है रंगों की महफ़िल हर तरफ़
ईद है उस ख़ुदा का नायाब तोहफ़ा
आप सब को हमारी तरफ़ से ईद मुबारक़.
ईद मुबारक!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं