इतनी गर्मी पड़ रही है कि कई लोग सुबह‑शाम दोनों टाइम नहा रहे हैं. कुछ लोगों के लिए बिना नहाए दिन की शुरुआत अधूरी लगती है, जबकि कई लोग रात में नहाकर ही आराम से सोना पसंद करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है, आखिर सही क्या है, सुबह नहाना या रात को?
अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है, तो जवाब थोड़ा दिलचस्प है. असल में, दोनों आदतों के अपने‑अपने फायदे हैं और विज्ञान भी किसी एक को पूरी तरह बेहतर नहीं मानता.
क्या कहती है रिसर्च?
अब तक ऐसी कोई साफ‑साफ स्टडी सामने नहीं आई है, जो यह बताए कि सुबह नहाना ज्यादा अच्छा है या रात का शॉवर बेहतर है, लेकिन रिसर्च यह जरूर बताती है कि दोनों का असर शरीर और दिमाग पर अलग‑अलग तरीके से पड़ता है.
सीधे शब्दों में कहें, तो यह सिर्फ साफ‑सफाई का मामला नहीं है, यह आपके लाइफस्टाइल , आराम और आदतों से भी जुड़ा हुआ है.
रात में नहाने के फायदे
दिनभर घर से बाहर निकलने, लोगों के संपर्क में आने और धूल‑मिट्टी के बीच रहने से हमारे शरीर पर गंदगी जमा हो जाती है, इसमें पसीना, बैक्टीरिया और प्रदूषण भी शामिल होता है. ऐसे में अगर आप बिना नहाए सोने चले जाते हैं, तो यह गंदगी सीधे आपके बिस्तर तक पहुंच जाती है. इसलिए रात में नहाकर सोना साफ‑सफाई के लिहाज से अच्छा माना जाता है.
नींद के लिए भी फायदेमंद
सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना अच्छी नींद में भी मदद कर सकता है. ऐसा करने से शरीर का तापमान थोड़ी देर के लिए बढ़ता है और फिर धीरे‑धीरे कम होता है, जिससे दिमाग को यह संकेत मिलता है कि अब आराम करने का समय है. इसलिए जिन्हें नींद जल्दी नहीं आती, उनके लिए यह आदत फायदेमंद हो सकती है.
सिर्फ नहाना ही काफी नहीं
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ रात में नहाना ही पूरी सफाई नहीं है. अगर आप अपने बिस्तर जैसे चादर, तकिया कवर और कंबल नियमित रूप से साफ नहीं करते, तो उनमें भी बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं. इसलिए अच्छी हाइजीन के लिए नहाने के साथ‑साथ बिस्तर की सफाई पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है.
सुबह नहाने का फायदे
सुबह का शॉवर दिमाग को भी एक्टिव करता है, गर्म पानी शरीर को जगाता है और ठंडा पानी आपको और ज्यादा फ्रेश महसूस कराता है.
सुबह नहाएं या रात को?
सुबह या रात किसी भी समय नहाना सही माना जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: 15 जून को कैंचीधाम जा रहे हैं? काठगोदाम से लेकर नीम करोली बाबा के मंदिर तक का Budget Friendly ट्रैवल गाइड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं