Geeta Phogat Fitness: महिला पहलवान गीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ और ओलंपिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत का परचम ऊंचा रखा है. ये महिला पहलवान आज देश की लाखों-करोड़ों लड़कियों के लिए एक मिसाल हैं. गीता ने हाल ही में एक चैलेंज लिया जिसमें उन्होंने सिर्फ एक हाथ से भारी वजन उठाया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गीता फोगाट ने इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे सिंगल आर्म जर्क करती नजर आ रही हैं यानी वे एक हाथ से हेवी डंबल उठाती दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें- Bhagyashree से जानिए जब एड़ी में हो दर्द तो इन 3 एक्सरसाइज को करके मिल सकती है राहत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गीता फोगाट ने लिया ये चैलेंज
इस वीडियो को शेयर करते हुए गीता फोगाट ने हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को टैग करते हुए लिखा है, 'दुष्यंत चौटाला जी, मैंने अपने घायल पैर के साथ #singlearmjerk #challenge को स्वीकार किया और पूरा किया.' गीता फोगाट ने अब ये चैलेंज पवन कुमार और दुष्यंत फोगाट को दिया है. वीडियो में येलो कलर की टी-शर्ट और ब्लू ट्रैक पैंट पहने गीता फोगाट हमेशा की तरह बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं. हर कोई जानना चाहता है कि ये महिला रेसलर आखिर इतनी फिट और पावरफुल कैसे हैं और उनका वर्कआउट रूटीन कैसा है. आइए हम आपको दंगल गर्ल के फिटनेस रूटीन से रूबरू करवाते हैं.
गीता फोगाट का वर्कआउट रूटीन
- गीता फोगाट हर दिन सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे उठ जाती हैं. वे कम से कम 6 घंटे की फिटनेस ट्रेनिंग लेती हैं, जिसमें कई प्रकार के वर्कआउट्स शामिल हैं. गीता फोगाट दिन में वेटलिफ्टिंग, कार्डियो, हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग के साथ ही प्लैंक जैसी एक्सरसाइज किया करती हैं.
- कार्डियो एक्सरसाइज को ये महिला पहलवान फिजिकल स्ट्रेंथ और बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं, जो एक कुश्ती के खिलाड़ी के लिए बहुत जरूरी है.
- मसल स्ट्रेंथनिंग के लिए रेसलर गीता फोगाट (Geeta Phogat) हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करती हैं.
- गीता के हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट रूटीन में डेडलिफ्ट और पुश-अप जैसे एक्सरसाइज भी शामिल हैं.
- गीता फोगाट वेट ट्रेनिंग के दौरान वेट लिफ्टिंग करती हैं, जो उनके पैरों के साथ ही कोर मसल्स को मजबूत बनाता है. यह एक्सरसाइज उन्हें कुश्ती के खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने की ताकत देता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
दीपिका और रणवीर बेंगलुरु से लौटे, दोनों व्हाइट आउटफिट में आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं