Fitness: एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) बखूबी जानती हैं कि हाई हील्स पहनने या किसी और कारण से होने वाले एड़ी के दर्द में कितनी परेशानी होती है. हील्स पहनना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, हील्स पहनकर कई बार अनकम्फर्टेबल फील होता है. यही नहीं घुटने से लेकर एड़ियां (Heel) और उंगलियां तक सब दर्द होने लगती हैं. आपके साथ भी कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा. भाग्यश्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो हाई हील्स पहनने के बाद अपने पैरों के दर्द को दूर करने के लिए 3 बेहद आसान एक्सरसाइज बता रही हैं. भाग्यश्री खुद भी हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं तो जाहिर है कि उनका ये अनुभव आपके बहुत काम आएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पैर में है दर्द तो करें ये 3 आसान एक्सरसाइज | 3 Easy Exercises for Feet Pain
1. पहली एक्सरसाइज के लिए लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं. पैरों को साइड में फैलाएं. अब एक बेल्ट लें. इस बेल्ट को अपने पैर की उंगलियों के नीचे रखें. बेल्ट के दोनों सिरों को अपने हाथ में पकड़ें. फिर पैरों को आगे और पीछे झुकाकर व्यायाम करें. इस एक्सरसाइज को करने से पेट दर्द में काफी ज्यादा आराम मिलेगा.
2. दूसरी एक्सरसाइज करने के लिए आपको सीढ़ियों पर खड़ा होना होगा. सीढ़ी के एकदम किनारे खड़े होते हुए आपको अपने दोनों पंजों को ऊपर की ओर खींचना है. इस प्रोसेस को 7 से 8 बार दोहराएं.
यह भी पढ़ें- महिलाओं को कमर दर्द करता है सबसे ज्यादा परेशान, ये घरेलू उपाय आजमाइए और फिर फुर्ती से कीजिए सारे काम
3. तीसरी एक्सरसाइज में आप हार्ड बॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं. गेंद को जमीन पर रखें और पैर के तलवों से इसे रोल करने की कोशिश करें. ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पैर के तलवे की सारी मसल्स दबनी चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कोविड काल में कैसे रहें हेल्दी, जानें एक्स्पर्ट यास्मीन कराचीवाला से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं