विज्ञापन

Gandhi Jayanti Quotes 2026: गांधी जी के 10 अनमोल विचार, जो बदल सकते हैं आपके जीने का तरीका

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. गांधी जी ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. यहां जानिए गांधी जी के अनमोल विचार.

Gandhi Jayanti Quotes 2026: गांधी जी के 10 अनमोल विचार, जो बदल सकते हैं आपके जीने का तरीका
गांधी जी के विचार

Gandhi Jayanti 2026: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. यह दिन भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. महात्मा गांधी ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. महात्मा गांधी को सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के लिए याद किया जाता है, लेकिन गांधी जी की सोच सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं थी. उनके जीवन और विचारों में ऐसी कई बातें थीं, जो आज के समय में भी आपके जीने का तरीका बदल सकता है. चलिए आपको बताते हैं गांधी जी के अनमोल विचार.

- कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसा सीखो जिससे कि तुम हमेशा के जीने वाले हो.

- एक आंख के बदले आंख ही पूरी दुनिया को अंधा बना कर समाप्त होता है.

- पहले वह आपकी उपेक्षा करेंगे, उसके बाद आप पर हसंगे, उसके बाद आपसे लड़ाई करेंगे, उसके बाद आप जीत जायेंगे.

- व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके चरित्र से होती है.

- आजादी का कोई मतलब नहीं, अगर इसमें गलती करने की आजादी शामिल न हो.

- हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं, लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही है.

- खुशियां तभी हैं जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों.

- आपको इंसानियत पर कभी भी भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि इस दुनिया में इंसानियत एक ऐसा समुद्र है जहां अगर कुछ बूंदें गंदी हो भी जाएं तो भी समुद्र गंदा.

- अपने आपको को जीवन में ढूंढ़ना है तो लोगों की मदद में खो जाओ.

- कमजोर कभी माफी नहीं मांगते. क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है.

- अहिंसा परमो धर्म

- दिल की कोई भाषा नहीं होती, दिल-दिल से बात करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhi Jayanti, Gandhi Jayanti Quotes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com