विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं? तो लहसुन और मछली से बनाएं दूरी, ना खाएं ये चीज़ें भी

डिलीवरी के बाद तमाम तरह की चीज़ों को खाने से मना किया जाता है जैसे तीखा खाना, शराब और कॉफी. वहीं, मेवे वाले लड्डू, फल और सब्जियां खिलाई जाती हैं.

ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं? तो लहसुन और मछली से बनाएं दूरी, ना खाएं ये चीज़ें भी
ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान ना खाएं ये चीज़ें
  • मछली को करें अवॉइड
  • मीट से फैट निकलवाकर खाएं
  • दो कप से ज़्यादा ना पिएं कॉफी
नई दिल्ली: डिलीवरी के बाद कई तरह के परहेज करने होते हैं. तमाम तरह की चीज़ों को खाने से मना किया जाता है जैसे तीखा खाना, शराब और कॉफी. वहीं, मेवे वाले लड्डू, फल और सब्जियां खिलाई जाती हैं. इसकी एक वजह यह भी है इन खानों से आपके बच्चे को दूध के जरिए सभी जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. अगर आपको नहीं मालूम हो कि बच्चे को दूध पिलाने के दौरान तक किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए और किन चीज़ों से दूर रहना चाहिए, तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ें.   

प्रेग्नेंसी के दौरान इस 1 चीज़ की कमी, आपके बच्चे को दे सकती है मोटापा

1. रोज़ाना आप एक या दो कप कॉफी पी सकती हैं, लेकिन इससे ज़्यादा अवॉइड करें. इससे आपके बच्चे की नींद में बाधा आ सकती है, जिससे वो जागकर ज़्यादा रो सकता है. याद रखें कॉफी के अलावा कैफीन कई चाय, सोडा और दवाइयों में भी होता है. 

2. अगर आप एल्कोहल लेती हैं तो इसे भी बहुत कम मात्रा में लें. इसका ज़्यादा सेवन आपके ब्लड एल्कोहल लेवल को बढ़ाकर इसे बच्चे को पिलाने वाले दूध में मिला सकता है. 

पीरियड्स के दौरान भी सेक्स करने से हो सकते हैं प्रेग्नेंट, जानिए कैसे बचें

3. मछली को अवॉइड करें और अगर आप मीट का सेवन कर रही हैं तो उसे पकाने से पहले फैट को अलग करवा लें. 

4. मिर्च, खीरा, दालचीनी और काली मिर्च को ना खाएं. इन्हें खाने से आपको गैस की परेशानी हो सकती है.  जो आपको होकर बच्चे के पेट में ब्लोटिंग और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं. 

प्रेग्नेंसी से जुड़े ऐसे 10 झूठ जिन्हें आप सच मानते हैं

5. स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाले फूड जैसे लहसुन को ना खाएं. इससे ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद बदल सकता है. इस वजह से बच्चा दूध नहीं पिएगा. वहीं, जब भी अगर आपका बच्चा दूध ना पीए तो एक बार खुद की डाइट को जांच लें, हो सकता है कि आपने कोई स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाला खाना खाया हो. 

लाइफस्टाइल की बाकि खबरें पढ़ें यहां

देखें वीडियो - अपनों ने ढाए सितम, लेकिन नहीं टूटा हौसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Breast Feeding, Milk, Breast Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com