Home Remedies: दीवाली है तो पटाखे चलाना और आतिशबाजी होना स्वाभाविक है. कई बार पूरी सावधानी बरतने के बाद भी पटाखों की चिंगारी मामूली जलने और फफोलों का कारण बन जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आपको न केवल फौरी तौर पर राहत मिलेगी, बल्कि घाव या फफोलों को जल्द ठीक करने में भी मदद मिलेगी.

ठंडा पानी
चिंगारी के त्वचा पर आते ही बहुत तेज जलन होती है. ऐसे में त्वचा के जले हुए हिस्से को साधारण ठंडे पानी में रखें. ऐसा कम से कम से 20 मिनट तक करना चाहिए. इससे न केवल त्वचा में होने वाली जलन से राहत मिलती है, बल्कि स्किन पर सूजन भी नहीं आती.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलोवेरा
एलोवेरा आपकी स्किन और बालों के लिए रामबाण है. इससे स्किन में ठंडक पहुंचती है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जलन से राहत दिलाते हैं. साथ ही संक्रमण को भी रोकने में ये कारगर होता है. बाजार से एलोवेरा जेल खरीदने की बजाय एलोवेरा के पत्ते से ताजा निकाला हुआ पल्प ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

घाव या फफोलों को न छुएं
अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि जलने के कारण हुए फफोलों या घाव को हाथ से छूते रहते हैं. बेहतर होगा की इन्हें हाथों से न छुएं. ऐसा होने से संक्रमण की काफी संभावना होती है.
एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रीम
दीवाली के इस समय में मामूली जलने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में बेहतर होगा की घर में एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रीम रखें. इमरजेंसी में ये काफी कारगर साबित होती है.
धूप से करें बचाव
कोशिश करें की स्किन का झुलसा हुआ हिस्सा सीधे धूप के संपर्क में न आएं. धूप में आने से जलन बढ़ती है और हीलिंग में समय भी ज्यादा लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं