विज्ञापन

FOMO से बचना है? इस गर्मी जरूर करें ये 5 काम, नहीं तो रह जाएगा पछतावा

सोशल मीडिया पर दूसरों की छुट्टियां देखकर FOMO हो रहा है? जानिए इस गर्मी कौन से 5 experiences जरूर करने चाहिए, वरना रह जाएगा पछतावा.

FOMO से बचना है? इस गर्मी जरूर करें ये 5 काम, नहीं तो रह जाएगा पछतावा
Instagram देखते-देखते FOMO हो रहा है? ये 5 Summer Experiences मिस मत करें
NDTV

इंस्‍टाग्राम खोलते ही लगता है कि सबकी जिंदगी हमसे ज्यादा एक्‍साइट‍िंंग है… अगर आपको भी ऐसा लग रहा है, तो हो सकता है आप FOMO यानी Fear of Missing Out का शिकार हो रहे हैं. गर्मी का मौसम आते ही सोशल मीडिया छुट्टियों की तस्वीरों, ट्रैवल रील्स और फूड वीडियोज से भर जाता है. कोई दोस्तों के साथ ट्रिप पर है, कोई नई जगह एक्सप्लोर कर रहा है, तो कोई खुद को समय देने में लगा है.

Fear Of Missing Out : ऐसे में अगर आप सिर्फ ये सोचते रह गए कि "अभी नहीं, बाद में करेंगे", तो हो सकता है कि गर्मी खत्म होने के बाद आपको FOMO यानी Fear of Missing Out महसूस हो. इसलिए इस बार सिर्फ दूसरों की यादें देखने के बजाय अपनी यादें बनाइए. कुछ ऐसे एक्सपीरियंस हैं जिन्हें इस समर सीजन में जरूर जीना चाहिए. ताकि आप भी गर्मियों को हैपनिंग और मेमोरेबल बना सकें.

FOMO क्यों होता है?

सोशल मीडिया कंपेरिजन : जब हम Instagram या सोशल मीडिया पर दूसरों की ट्रैवल, पार्टी और “perfect moments” देखते हैं, तो अनजाने में अपनी जिंदगी से तुलना करने लगते हैं. यही कंपेरिजन FOMO की शुरुआत करता है.

दूसरों की ‘Highlight Life' देखना : सोशल मीडिया पर लोग अपनी जिंदगी के सिर्फ अच्छे और खास पल दिखाते हैं. इससे लगता है कि बाकी सबकी जिंदगी ज्यादा एक्‍साइट‍िंंग है, जबकि हकीकत इससे अलग होती है. कई शोध इस बात की पुष्‍टि‍ कर चुके हैं कि यह एंग्‍जाएटी को बढ़ाती है. 

खुद को पीछे छूटता महसूस करना : जब आसपास के लोग नए एक्सपीरियंस ले रहे होते हैं और हम कुछ नया नहीं कर पा रहे होते, तो हमें लगता है कि हम कुछ मिस कर रहे हैं -  यही एहसास FOMO बन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

FOMO से कैसे बचें?

एक शोध में FOMO और सोशल मी‍ड‍िया के इस्‍तेमाल के बीच एक बेहद मजबूत संबंध पाया गया. 

दोस्तों के साथ आउटिंग : 

बचपन की छुट्टियां हों या कॉलेज के दिन, सबसे खूबसूरत यादें दोस्तों के साथ बिताए गए पलों की ही होती हैं. इस गर्मी किसी कैफे में बैठकर लंबी बातें करें, अचानक से रोड ट्रिप प्लान करें या फिर शाम को आइसक्रीम खाते हुए टहलने निकल जाएं. जरूरी नहीं कि हर प्लान बड़ा हो, कई बार छोटी सी आउटिंग भी जिंदगी भर की याद बन जाती है.

ट्रैवल सिर्फ घूमना नहीं, खुद को फिर से खोजने का मौका है : 

अगर आप लंबे समय से सोच रहे हैं कि कहीं घूमने जाना चाहिए. तो अब उस प्लान को टालिए मत. पहाड़, बीच, जंगल या फिर अपने शहर के आसपास की कोई शांत जगह कहीं भी घूमने निकल जाइए.

मानस‍िक च‍िक‍ित्‍सक डॉक्‍टर कामना छ‍िप्‍पर ने बताया क‍ि -  क्योंकि हर सफर कुछ नया सिखाता है. नई जगहें देखने से दिमाग तरोताजा होता है और रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक भी मिल जाता है. हो सकता है कि ये ट्रिप आपकी साल की सबसे खूबसूरत याद बन जाए.

गर्मी है तो फूड एक्सपीरियंस भी बनता है : 

समर सीजन सिर्फ छुट्टियों के लिए नहीं, बल्कि स्वाद के लिए भी जाना जाता है. आम से बने शेक और डेजर्ट, कुल्फी, फालूदा, ठंडी लस्सी या फिर किसी नए कैफे का स्पेशल मेन्यू, ये सब ट्राई करने का यही सही समय है.

अगर आप खाने के शौकीन हैं. तो इस गर्मी अपनी फूड बकेट लिस्ट जरूर पूरी करें. आखिर स्वाद भी तो यादों का एक अहम हिस्सा होता है.

फेस्टिवल और इवेंट्स को सिर्फ सोशल मीडिया पर मत देखिए : 

गर्मी में कई शहरों में फूड फेस्टिवल, म्यूजिक कॉन्सर्ट, नाइट मार्केट और कल्चरल इवेंट्स होते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि अगली बार चले जाएंगे. लेकिन बाद में पता चलता है कि मौका निकल चुका है.

इसलिए अगर आपके आसपास कोई अच्छा इवेंट हो रहा है. तो उसे अपनी प्लानिंग में शामिल करें. हो सकता है वहीं आपको नए दोस्त मिल जाएं या कोई ऐसी याद बन जाए जिसे आप सालों तक याद रखें.

सेल्फ केयर और डिजिटल डिटॉक्स : 

FOMO से बचने का सबसे अच्छा तरीका ये भी है कि आप थोड़ी देर के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना लें. फोन को साइड में रखें और खुद के साथ समय बिताएं.

कोई किताब पढ़ें, योग करें, स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें या बस आराम करें. कई बार सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस वही होता है. जब आप खुद के साथ खुश रहना सीख जाते हैं.

‘बाद में कर लेंगे' वाली सोच छोड़ें : 

हम अक्सर खुशियों को टालते रहते हैं. सोचते हैं कि अगले महीने घूम लेंगे. कभी बाद में दोस्तों से मिल लेंगे या फिर किसी और समय खुद को समय देंगे. लेकिन हर मौसम की अपनी एक एक्सपायरी डेट होती है.

ये गर्मी भी कुछ ही हफ्तों में बीत जाएगी. इसलिए इस बार सिर्फ प्लान मत बनाइए, उन्हें जी भी लीजिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FOMO, Tips Not To Have FOMO, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com