Eye sight : आज के डिजिटल युग में, जहां स्क्रीन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है, हमारी आंखों का स्वास्थ्य खतरे में है. असल में बच्चे और वयस्क दोनों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ काफी समय बिताते हैं, जिससे कम उम्र में आंख से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. दूसरी ओर, एक खराब लाइफस्टाइल और मधुमेह, थायरॉयड जैसी बीमारियों के कारण से आंख की रोशनी से जुड़ी समस्याएं, जैसे- डायबिटिक रेटिनोपैथी, मैक्यूलर एडिमा, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा हो सकती हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ योगासन बताने वाले हैं जिससे आपके आंखों की रोशनी बूस्ट होगी.
जली कढ़ाई को घिसने की बजाए अपनाएं ये किचन हैक्स, शीशे की तरह चमक जाएगा बर्तन
आंख की रोशनी के लिए योगासन
पाल्मिंगअपनी हथेलियों को तब तक जोर से रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं, और फिर उन्हें धीरे से अपनी बंद पलकों पर रखें. अपने हाथों की गर्माहट को आंखों में सोखने दें, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पलकें झपकाने की एक्सरसाइज आसान होने के साथ-साथ असरदार भी है. इसका अभ्यास करने के लिए आपको अपनी आंखें खोलकर आराम से बैठना होगा. लगभग 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं और फिर अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 20 सेकंड के लिए आराम करते हुए अपनी आंखें बंद कर लें. इसको लगभग 5 बार दोहराएं. पलकें झपकाने के व्यायाम आंखों को चिकनाई देने और लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने के कारण होने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं.
आई रोटेशनअपने सिर को हिलाए बिना, अपनी आंखों को प्रत्येक दिशा में 5-10 मिनट के लिए क्लॉकवाइज और फिर काउंटर क्लॉकवाइज घुमाएं. आंखों को घुमाने से आंखों की मांसपेशियों का लचीलापन और रक्त संचार बढ़ता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं