Kitchen hacks : कढ़ाई, जो सब्जियां (vegetable) पकाने से लेकर स्नैक्स तलने तक के काम आता है. हालांकि, कभी-कभी, खाना पकाते समय भोजन जल जाता है और कड़ाही पर चिपक जाता है, जिससे काली एक मोटी परत जम जाती है. ऐसे में इसे साफ करना मुश्किल भरा काम आता है, इस समस्या को दूर करने के लिए हम यहां कुछ आसान सफाई हैक्स के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी पैन (Pan cleaning tips) चमक जाएगी.
पैन को कैसे चमकाएं
बेकिंग सोडाबेकिंग सोडा, आपके पैन से जले हुए दाग हटाने के लिए एक प्रभावी समाधान है. एक कंटेनर में गर्म पानी भरें और उसमें एक चम्मच नमक के साथ दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. पैन को गैस स्टोव पर रखें और इसे 15 मिनट तक उबलने दें. बाद में गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दीजिए. पैन को स्क्रबर से साफ़ करें, आपका बर्तन नये जैसा चमक उठेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दही चीनी खाकर बाहर क्यों निकलते हैं, यहां जानिए इसका कारण
सफेद सिरकाजब जले हुए बर्तनों को साफ करने की बात आती है तो सफेद सिरके का नाम इसमें जरूर आता है. पैन में आधा कप सिरका निचोड़ें और एक कटा हुआ नींबू डालें. पैन को स्क्रबर से रगड़ें, दाग आसानी से गायब हो जाएंगे. यदि कोई जिद्दी दाग बना रहता है, तो बस पैन में एक गिलास पानी डालें और मिश्रण को उबाल लें. कुछ ही मिनटों में दाग पूरी तरह खत्म हो जाएंगे.
डिटर्जेंट पाउडरमानो या न मानो, कपड़ों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डिटर्जेंट पाउडर आपके जले हुए पैन को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले पैन को पानी से धोएं, फिर एक गिलास पानी में एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. पैन को पांच मिनट के लिए गैस स्टोव पर रख दें. आधे घंटे बाद पैन को रगड़कर साफ कर लें.
नींबू नमकयदि आपके पास नींबू और नमक आसानी से उपलब्ध है, तो आप जले हुए दागों को खत्म करने के लिए इस प्राकृतिक जोड़ी पर भरोसा कर सकते हैं. गर्म पानी, नींबू और नमक का मिश्रण उबालें. पैन को अच्छी तरह से धोने के लिए स्क्रबर का उपयोग करें और आप देखेंगे कि जले हुए दाग आसानी से गायब हो जाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं