Tips To Boost Energy Levels: हमारे शरीर में जब जरूरत के मुताबिक न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं तो हमें थकान और कमजोरी का अनुभव होता है. कई बार दिनभर काम करने के बाद भूखे रहने या पर्याप्त नींद नहीं लेने पर भी कमजोरी और थकान महसूस होती है. अगर कमजोरी इस वजह से फील हो रही है, तो यह नॉर्मल है. लेकिन, अगर अक्सर ही कमजोरी का अनुभव होता है तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए और इसपर ध्यान देना शुरू करें. कई बार शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस से भी कमजोरी हो सकती है. इंसुलिन और कोर्टिसोल हार्मोन में उतार-चढ़ाव हो जाने से भी कमजोरी लग सकती है. इसे दूर करना बेहद जरूरी है और इसके लिए आपको अपने डाइट में बदलाव करना होगा. अगर आपने अच्छे तरीके से डाइट फॉलो किया और इसमें कुछ खास चीजों को शामिल किया तो आपकी ये समस्या खत्म हो सकती है. आइए जानते हैं कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए अपने डाइट में आपको क्या शामिल करना चाहिए.
चाहते हैं बेटा बने पापा की कार्बन कॉपी, तो पिता आज से ही अपना लें ये 5 बेहतरीन आदतें
दालचीनी का पानी पी सकते हैं
कमजोरी और थकान दूर करने के लिए दालचीनी का पानी पिएं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं. इससे इम्यूनिटी व डाइजेशन ठीक रहता है. सुबह के समय पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा उबाल लें और फिर उसे पिएं. चाहे तो दालचीनी पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे पीने से पेट की चर्बी भी घटती है. थकान और कमजोरी दूर करना है तो ये चीजें आपके के लिए फायदेमंद होंगी.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?

Photo Credit: iStock
चुकंदर खाना शुरू करें
आप अपने डाइट में चुकंदर को शामिल कर लें. इसमें कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. चुकंदर में खूब ज्यादा आयरन मिलता है. इसको खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है. खून की कमी से हमें थकान और कमजोरी का एहसास होता है. चुकंदर में बीटालेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. चुकंदर से शरीर को ताकत मिलती है.
चिया सीड्स का पानी करेगा फायदा
चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने से शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है. चिया सीड्स को पानी में मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक बनाया जा सकता है. आप इस पानी को पूरे दिन पिएं. इससे आपके शरीर में ताकत का अनुभव होगा. इसके सीड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. इनसे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है.

Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं