Fatherhood Habits: परिवार (Family) का माहौल अक्सर बच्चों के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है, उसे घर में जिस तरीके का माहौल मिलता है बड़े होकर वह उसी तरह से अपना जीवन जीता है. घर का सकारात्मक माहौल बच्चों (Children) को पॉजिटिव बनाता है, वहीं, नकारात्मक माहौल उसे नेगेटिविटी की ओर ले जाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक बेटे के जीवन पर पापा के नेचर (father's nature) का क्या प्रभाव पड़ता है और पिता को ऐसी कौन सी आदतें अपनानी चाहिए, जिसे देखकर उनका बेटा बड़े होकर एक अच्छा इंसान बन सकें.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बेटे को इंस्पायर करती है पिता की ये पांच आदतें
मोरल वैल्यू
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बड़े होकर अपने एथिक्स और मोरल वैल्यू को समझें, तो एक पिता को भी अपने मोरल वैल्यू का ध्यान रखना चाहिए. अगर घर में पिता मां या अन्य लोगों की मदद करते हैं, तो बड़े होकर बच्चे भी यही आदत सीखते हैं और ये उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है.

सहनशीलता है जरूरी
जिस घर में फादर को एंगर इशू होते हैं, वहां पर बेटा भी उस एंगर इश्यू के साथ बड़ा होता है. ऐसे में एक पिता को सहनशील होना चाहिए और अपने इमोशंस को कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि यही नेचर बच्चों में पॉजिटिविटी लाता है और बेटा बड़े होकर सहनशील बनता हैं.
महिलाओं और छोटों के साथ अच्छा व्यवहार
अगर घर में पिता अपनी पत्नी, मां, बेटी के साथ अच्छी तरह से बात करते हैं और उनकी रिस्पेक्ट करते हैं, तो बड़ा होकर बेटा भी महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान रखता है. इतना ही नहीं पिता का अपनों से छोटे लोगों से भी प्यार और सम्मान से बात करना बेटे को मोटिवेट करता है.
माफ करने की आदत
वैसे तो गलती पर किसी को माफ कर देना आसान नहीं होता, लेकिन जो माफ कर देता है उससे बड़ा कोई इंसान भी नहीं होता है. ऐसे में अगर पिता फॉरगिविंग हैबिट डेवलप करें, तो बच्चे में भी माफ कर देने की आदत डेवलप होती है और वह एक बेहतर इंसान बनता हैं.
फैमिली कम फर्स्ट
कई बार पिता भागदौड़ या काम के चलते घर वालों को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे वह परिवार से एक कटाव महसूस करने लगते हैं और इसका प्रभाव बच्चों की परवरिश पर भी होता है. ऐसे में जो पिता अपने परिवार को सबसे पहले मानते हैं और उनकी देखभाल और जिम्मेदारी को भली भांति समझते हैं उनके बेटे भी उनसे प्रेरित होकर जीवन में इसी तरह से आगे बढ़ते हैं.
Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं