अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में खाया जाता है. कोई आमलेट बनाकर खाना पसंद करता है, तो कोई उबलकर, किसको अंडा करी पसंद है, तो किसी को सलाद. लेकिन अंडे का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों को हम बेकार समझ कर डस्टबिन में डाल देते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इनका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आइए जानते हैं कि आप घर पर अंडे के छिलकों का इस्तेमाल किस-किस तरह से कर सकते हैं.
अंडे कि छिलकों का इस्तेमाल-(How To Use Egg Shell At Home)
1. छिपकली और कीड़े-मकौड़ों-
घर में छिपकली, कॉकरोच या चींटियों का आना एक आम बात है, जो हर किसी को परेशान करता है. इन्हें भगाने के लिए महंगे और केमिकल वाले स्प्रे लाने की जगह आप अंडे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- अंडे के छिलकों को बिना धोए उन जगहों पर रख दें जहां छिपकलियां या कीड़े ज्यादा आते हैं, जैसे- खिड़की, दरवाजे के कोने या किचन के सिंक के पास. अंडे की महक से छिपकलियां और कीड़े-मकौड़े भाग जाते हैं.
2. सिंक की सफाई-
किचन के सिंक में तेल, ग्रीस और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे सिंक काला और चिपचिपा दिखने लगता है. इसे साफ करने में अंडे के छिलके आपकी मदद कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- सबसे पहले अंडे के छिलकों को सुखाकर उनका एक दरदरा पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को सिंक में चारों तरफ छिड़क दें और थोड़ा सा लिक्विड सोप या डिशवॉश डालकर स्क्रबर से रगड़ें. छिलकों का खुरदुरापन सिंक में जमी जिद्दी गंदगी और तेल को आसानी से हटा देता है.
3. बर्तनों का कालापन-
खाना बना-बनाकर अगर कढ़ाई या पैन काला हो गया है, तो उसे साफ करने के लिए आप अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- जले हुए बर्तन में थोड़े से अंडे के छिलके तोड़कर डालें, या पाउडर बनाकर साथ में थोड़ा सा डिटर्जेंट और गुनगुना पानी मिला लें. अब इसे स्क्रबर से रगड़ें. बर्तन का कालापन और जले हुए निशान बिल्कुल साफ हो जाते हैं.
4. पौधों के लिए खाद-
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो अंडे के छिलके आपके पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. अंडे के छिलकों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है.
कैसे करें इस्तेमाल- छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें, फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर को अपने पौधों की मिट्टी में मिला दें. टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे पौधों के लिए यह खाद बहुत फायदेमंद होती है.
ये भी पढ़ें- मक्खियां भगाने से लेकर लकड़ी के फर्नीचर चमकाने तक, बची हुई चाय पत्ती को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं