Chipkali Kaise Bhagaye: गर्मियां और छिपकली का आतंक, दीवारों की दरारों, कोनों, रोशनी के पास घर के हर कोने में इनका राज चलता है. जहां कई लोगों को छिपकली से बिल्कुल डर नहीं लगता है, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें इसका नाम सुनते ही अजीब स महसूस होने लगता है. क्या आप भी उन्हीं में से एक है, जो छिपकली से डरते हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसा आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप छिपकलियों को घर से कोसों दूर रख पाएंगे.

छिपकली बनाने वाली दवा कैसे बनाएं?
क्या आप जानते हैं छिपकलियों को घर से भगाने का राज आपकी किचन में ही छुपा है, इसके लिए आपको दो चीजें चाहिए होंगी. पहली लहसुन और दूसरी प्याज.
- सबसे पहले इन दोनों के टुकड़ों के पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें.
- अब एक बोतल लें, उसमें पहले इस मिश्रण को डालें और फिर पानी मिला लें.
- एक घोल तैयार करने के बाद जहां छिपकली दिखें वहां छिड़क दें.
- छिपकलियों को प्याज और लहसुन की खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं आती है.
- जहां-जहां छिपकली दिखे, वहां-वहां छिड़कने से छिपकली भागने लगेगी.
अंडा भी आ सकता है काम
- सबसे पहले अंडे के छिलके को अलग कर लें.
- अब इन्हें अच्छी तरह से कूटकर एक पाउडर बना लें.
- अब तैयार किए हुए पाउडर को जहां-जहां छिपकली नजर आए, वहां रख दें.
- अगर बिना ज्यादा मेहनत किए अपने घर से छिपकली को दूर रखना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प है.
इसे भी पढ़ें: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है बीटरूट की इडली, एक बार खा ली, तो फिर नहीं पिएंगे कभी जूस!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं