Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की जाली रोजाना सबसे ज्यादा गंदगी झेलती है. खाने के छोटे टुकड़े, तेल और मसालों की चिकनाई धीरे-धीरे इसमें जमने लगती है. कई बार लोग सिर्फ ऊपर से पानी डालकर इसे साफ मान लेते हैं, लेकिन अंदर जमी गंदगी बदबू और बैक्टीरिया की वजह बन सकती है. अगर सिंक का पानी धीरे निकलने लगा है या किचन में अजीब सी स्मेल आने लगी है, तो समझ जाइए कि सिंक जाली को डीप क्लीनिंग की जरूरत है.
सबसे पहले निकालें फंसी हुई गंदगी
सिंक की जाली को बाहर निकालकर उसमें फंसे खाने के टुकड़े हटाएं. इसके लिए पुराने टूथब्रश या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है. शुरुआत में सूखी गंदगी निकालना जरूरी होता है ताकि सफाई आसान हो सके.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

यह भी पढ़ें- Wooden Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
गर्म पानी करेगा आधा काम आसान
एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें जाली को 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें. इससे जमी चिकनाई ढीली होने लगती है और बाद में रगड़ने पर गंदगी जल्दी निकलती है.
बेकिंग सोडा और सिरका का कॉम्बिनेशन
जाली पर एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से सफेद सिरका डाल दें. कुछ सेकंड में झाग बनने लगेंगे. इसे 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें. इससे चिकनाई और बदबू दोनों कम हो सकती हैं.
नींबू से आएगी फ्रेश खुशबू
अगर सिंक से तेज बदबू आ रही है तो जाली पर नींबू रगड़ना फायदेमंद हो सकता है. नींबू नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है और हल्के दाग भी हटाने में मदद कर सकता है.
ये गलती पड़ सकती है भारी
बहुत तेज केमिकल या लोहे वाले स्क्रबर से सफाई करने की गलती न करें. इससे जाली की परत खराब हो सकती है और जल्दी जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
कितनी बार करनी चाहिए सफाई?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिंक जाली की हफ्ते में कम से कम एक बार डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए. इससे किचन साफ रहता है और बदबू की समस्या भी कम हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं