- बालों का झड़ना और टूटना भी कम होगा.
- बाल लंबे और चमकदार हो जाएंगे.
- बालों को भरपूर पोषण मिलेगा.
Hair straightening at home : इन दिनों ब्यूटी वर्ल्ड में बालों की स्ट्रेटनिंग और एक्सटेंशन ट्रेंड में है जिसपर लोग खूब पैसे खर्च कर रहे हैं. यह हेयर ट्रीटमेंट महंगा होने के बावजूद लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लेकिन सोचिए आप बिना एक रुपए खर्च किए अपने बालों को घर पर स्ट्रेट कर लें तो हर्ज क्या है. जी हां आज हम आपको इंस्टाग्राम पेज ब्यूटी का डोज (beauty ka dose) पर शेयर की गई कमाल की हेयर स्ट्रेटनिंग होम रेमेडी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बालों में अप्लाई करके आप एक से दो घंटे के अंदर अपने बालों की सीधा और चमकदार पाएंगे. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी पूरी विधि हम लेख में आपको डिटेल में बता रहे हैं, साथ ही वीडियो भी आपकी सुविधा के लिए आर्टिकल एम्बेड कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हेयर स्ट्रेटनिंग घरेलू नुस्खा
इस स्ट्रेटनिंग सॉल्यूशन के लिए आपको दही 02 चम्मच, 01 चम्मच नारियल तेल, छोटी चम्मच शहद, 01 चम्मच एलोवेरा जैल चाहिए. इन तीनों सामग्रियों को अब आप अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद आप हेयर रूट्स से लेकर बालों की लंबाई तक में अच्छे से लगाकर दो घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दीजिए, फिर आप हेयर वॉश कर लीजिए अच्छे से.
अब आप जब बालों में कंघी लगाएंगी तो कंघी फिसल जाएगी साथ ही बाल बिल्कुल सीधे भी हो जाएंगे. आप ये नुस्खा अपने बालों में हर हफ्ते अप्लाई कर सकती हैं एक बार. इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री आपके बालों को पोषण भी देंगे जिससे बालों का झड़ना, टूटना भी कम होगा और रूसी भी बालों में नहीं होंगी. तो आज आप इस होम रेमेडी को अपनाकर खुद को इस हेयर ट्रेंड का हिस्सा बना लीजिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान शहर में किए गए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं