Diwali 2024: दिवाली के मौके पर घर को सजाया जाता है. दीवारों पर फूलों की लड़ियां, बाल्कनी में लाइट और दीये और साथ ही घर के फर्श पर रंगोली बनाई जाती है. दिवाली पर रंगोली (Rangoli) बनाना शुभ तो होता ही है, साथ ही यह घर की शोभा भी बढ़ा देता है. ऐसे में दिवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाना अच्छा लगता है. लेकिन, कई बार रंगोली बनाने का समय नहीं मिल पाता. मगर ऐसे कुछ आसान रंगोली डिजाइन भी हैं जो दिवाली पर बनाए जा सकते हैं. इस तरह की रंगोली 10 मिनट में ही बनाई जा सकती है और देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आती है. यहां देखिए दिवाली के लिए आसान और लेटेस्ट रंगोली के डिजाइन.
Diwali 2024: किस शहर में 31 अक्टूबर और कहां 1 नवंबर के दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार
दिवाली के लिए आसान रंगोली डिजाइन | Easy Rangoli Designs For Diwali
लाल, सफेद और नीले रंग से बनने वाली दिवाली की यह रंगोली देखने में खूबसूरत भी है और बनाने में बेहद आसान भी. इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी बल्कि फर्श पर दिखाए गए डिजाइन को देखकर रंगोली बनाई जा सकती है. दीयों से रंगोली को सजाना ना भूलें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूजा के कमरे में इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है. इस लाल, गुलाबी और संतरी रंगों वाली रंगोली को बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका इस पोस्ट की स्लाइड्स में दिया गया है. आपको बीच में चौकोर और किनारों पर फूलों की पंखुड़ियों का डिजाइन बनाकर रंग भरना है.
अलग-अलग चार फूलों को एकसाथ बनाकर इस रंगोली को तैयार किया जा सकता है. रंगोली का यह डिजाइन (Rangoli Design) सुंदर भी है और मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है.
इस डिजाइन को भी आप दिवाली पर आसानी से बना सकते हैं. दो रंगों वाली इस रंगोली को आप समय हो तो बड़े आकार में भी बना सकते हैं. छोटे आकार की रंगोली बनाने में आपको 10 मिनट का ही समय लगेगा.
पीले, हरे और सफेद रंग से बनी यह रंगोली सभी की नजरें अपनी तरफ खींच लेगी. यह रंगोली देखने में सिंपल (Simple Rangoli) है लेकिन आकर्षित करने वाली भी है.
दिवाली पर इस रंगोली को बच्चे भी आसानी से बना सकते हैं. रंगोली को आकार देकर उसमें रंग भरकर फटाफट रंगोली तैयार की जा सकती है. रंगोली के आसपास दीये सजाकर इसे पूरा किया जा सकता है.
फूलों वाली यह रंगोली भी फर्श की शोभा बढ़ाती है. इस रंगोली को पूजा के घर के अलावा घर के आंगन या लिविंग रूम भी बना सकते हैं. घर के मेन गेट पर बनाने के लिए भी यह परफेक्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं